एक्सप्लोरर

BJP के पूर्व मंत्री की बिल्डिंग में लॉकडाउन के दौरान हुई समोसा पार्टी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जहां देश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं मुंबई में सब नियमों और कानून को ताक पर रखते हुए एक बिल्डिंग में समोसा पार्टी का आयोजन हुआ.

मुंबई: कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन जारी है. केंद्र और राज्य सरकार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कह रही है. इस बीच मुंबई में समोसा पार्टी के कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं. ये पार्टी बीते 15 मई को मुंबई के घाटकोपर पंतनगर इलाके की कुकरेजा पैलेस नाम की बिल्डिंग में आयोजित हुई. इस बिल्डिंग में बीजेपी के पूर्व गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता भी रहते हैं.

फोटो और वीडियो में साफ नजर रहा है की इमारत के गार्डन एरिया में पूरा गाने बजाने का इंतजाम किया गया है. लॉकडाउन के दौरान बहुत सारे लोग एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं और एक व्यक्ति इकट्ठे हुए लोगों को थाली में समोसे और कचौरी परोसता नजर आ रहा है. पार्टी में मौजूद तमाम लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं साथ ही किसी भी तरह के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है. वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है.

पुलिस ने बिल्डिंग और उसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने और नियमों का पालन नहीं करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन सवाल यह है कि इस इमारत में बीजेपी के पूर्व गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता रहते हैं और एक जिम्मेदार व्यक्ति के रहने के बावजूद भी करोना संकट में लॉकडाउन के दौरान इस तरह से लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पार्टी करने का विरोध क्यों नहीं किया गया. पार्टी करने के लोग इकट्ठा कैसे हुए इस पर विरोध क्यों नहीं जताया गया.

ये भी पढ़ें:

CBI ने राज्यों को जारी किया अलर्ट, SMS या E-mail के जरिए लोगों को निशाना बनाने की फिराक में हैं ठग

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget