एक्सप्लोरर

CBI ने राज्यों को जारी किया अलर्ट, SMS या E-mail के जरिए लोगों को निशाना बनाने की फिराक में हैं ठग

यह अलर्ट बैंकिंग ट्रोजन से जुड़ा है. इसे सेरबेरस के नाम से जाना जाता है. इसके तहत ठग मैसेज या ई-मेल भेजकर कहा जाता है कि इसमें दिए गए लिंक को अपलोड कर लें.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के नाम पर जानकारी देने की आड़ में आप की महत्वपूर्ण जानकारियां आपके पास से चुराई जा सकती हैं. इस बाबत घोखेबाज कोरोना बीमारी के नाम पर जानकारी देने के लिए एसएमएस या ई-मेल का प्रयोग कर रहे हैं. इंटरपोल की इस सूचना के आधार पर सीबीआई ने देश के तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट जारी किया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, इंटरपोल से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह अलर्ट जारी किया गया है. यह अलर्ट बैंकिंग ट्रोजन से संबंधित है जिसे सेरबेरस के नाम से जाना जाता है. इसके तहत धोखेबाज पहले आपके मोबाइल पर एसएमएस भेजते हैं. इसमें कहा जाता है कि कोरोना बीमारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आप को दी जा रही हैं. आप एसएमएस में जुड़े लिंक को अपने मोबाइल फोन में अपलोड कर लें या इसके अलावा आपके ईमेल पर एक मेल आता है जिसमें कहा जाता है कि कोरोना बीमारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आपके साथ साझा की जा रही हैं और आप ईमेल में दिए गए लिंक को अपलोड कर लें.

सीबीआई अधिकारी के मुताबिक जैसे ही कोई शख्स इस ईमेल या एसएमएस के जरिए आए लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में अपलोड करता है उसी समय से उसकी तमाम जानकारियां धोखेबाज गिरोह के पास जाने लगती हैं. अब तक की जानकारी के मुताबिक, इन लोगों के निशाने पर आपके क्रेडिट कार्ड नंबर और बैंक डाटा शामिल है. सीबीआई के मुताबिक, ऐसे किसी भी संदेहास्पद ईमेल या एसएमएस जुड़े ट्रोजन को बिना जाने समझे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में अपलोड ना करें वरना आपके साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है.

ध्यान रहे कि इंटरपोल की तरफ से यह दूसरा अलर्ट है. इसके पहले इंटरपोल ने अलर्ट जारी किया था कि महामारी के बचाव उपकरणों की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी हो सकती है. सीबीआई द्वारा कहा गया था कि कोरोना से संबंधित जो भी उपकरणों की खेप आ रही है उनकी बारीकी से जांच की जाए क्योंकि उसके अंदर मादक पदार्थों का जखीरा हो सकता है. यानि एक तरफ जहां पूरा विश्व महामारी से निपटने के उपाय कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ड्रग माफिया अपना धंधा फैलाने और धोखेबाज लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने में व्यस्त हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget