एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर मालदीव की मंत्री के विवादित बयान को लेकर सलमान खुर्शीद बोले- 'हम विदेशी लोगों की...'

Salman Khurshid On Maldives MP Remarks: मालदीव की मंत्री की ओर से पीएम मोदी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का इस पर रिएक्शन आया है.

Maldives Minister Remarks Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की यात्रा पर मालदीव की यूथ एम्पावरमेंट मंत्री मरियम शिउना समेत वहां के कुछ नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद विवाद गरमाता जा रहा है.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार ने हालांकि ऐसी टिप्पणियों की निजी करार दिया और उनसे किनारा किया है, साथ ही मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित करते हुए एक्शन भी लिया गया है लेकिन भारतीयों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है.

भारत में लोगों ने मालदीव की यात्रा का बहिष्कार करने का आह्वान किया है. इस बीच मामले पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का भी रिएक्शन सामने आया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हम विदेशी लोगों की टिप्पणियों को आगे नहीं बढ़ाते क्योंकि यह हमारे राष्ट्रीय हित का सवाल है. उन्होंने कहा कि बातचीत से सब कुछ हल किया जा सकता है.

क्या कहा सलमान खुर्शीद ने?

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार (7 जनवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा, ''देखिए, जो भी हमारे मुल्क की, हमारे कंट्री की जो भी लीडरशिप कोई किसी बात को बाहर कहती है या उस पर कोई टिप्पणी कहीं से आती है तो उसको हम आगे नहीं बढ़ाते हैं क्योंकि ये हमारा नेशनल इंट्रेस्ट का और नेशनल प्रतिभा का सवाल है, इस पर हम डिस्कशन नहीं करते.''

जब उनसे पूछा गया कि भारत अगर अपने टूरिज्म साइट्स की बात करता है तो इस पर मालदीव को क्यों ऐतराज है तो सलमान खुर्शीद ने कहा, ''नहीं-नहीं, ऐतराज है कि नहीं वो आगे बातचीत होगी, हर चीज बातचीत से, डायलॉग से सॉल्व होगी.''

मालदीव के नेताओं की ओर की गईं अपमानजनक टिप्पणियों पर भारत ने चिंता और कड़ी आपत्ति जताई है. सूत्रों के मुताबिक, माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव सरकार के सामने यह मामला उठाया है.

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद का फूटा गुस्सा

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी मंत्री मरियम शिउना की टिप्पणी की निंदा की है और देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए भारत को एक प्रमुख सहयोगी बताया है. मोहम्मद नशीद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ''मालदीव सरकार की अधिकारी मरियम शिउना ने एक प्रमुख सहयोगी के नेता को लेकर कितनी भयावह भाषा बोली है, जो मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है.''

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ''मोहम्मद मुइज्जू सरकार को इन टिप्पणियों से खुद को दूर रखना चाहिए और भारत को स्पष्ट आश्वासन देना चाहिए कि उन टिप्पणियां का सरकारी की नीति से कोई लेना देना नहीं है.''

मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने रविवार (7 जनवरी) को अपनी मंत्री की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, मालदीव ने सस्पेंड किए मरियम शिउना समेत 3 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget