एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack Case: दावे कुछ, हकीकत कुछ! पिता ने खोले सैफ अली खान पर हमला करने वाले अपने बेटे के सीक्रेट

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने जिस बांग्लादेशी शख्स को पकड़ा है, उसके पिता ने अब अपने हमलावर बेटे के कई सीक्रेट खोले हैं.

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बारे में पिछले दो दिनों से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इन्हीं दावों की हकीकत जानने के लिए एबीपी न्यूज इस हमलावर के घर पहुंचा. बांग्लादेश के झालोकाथी में शरीफुल के पिता रुहुल अमीन फकीर से बातचीत करने पर पता चला कि उनके बेटे ने कभी कुश्ती नहीं खेली, जबकि अब तक लगातार यह दावा किया जा रहा था कि शरीफुल कुश्ती खिलाड़ी थे. पिता रुहुल ने और क्या कुछ बताया यहां पढ़िए...

सवाल: आपका नाम क्या है? 
जवाब: मोहम्मद रूहुल अमीन.

सवाल: आखिरी बार आपकी बेटे से बात कब हुई? 
जवाब: पिछले हफ्ते शुक्रवार के दिन बात हुई थी.

सवाल: क्या बात हुई थी?
जवाब : घर को लेकर बात हुई. वह बस पूछता था आप कैसे हो, सब कैसे हैं 

सवाल: पैसे भेजता था?
जवाब: उसे हर महीने दस से पंद्रह तारीख के बीच में तनख़्वाह मिलती थी और हर महीने दस से पंद्रह हजार रुपये भेजा करता था.

सवाल: उसके पकड़ाने के बारे में कैसे पता चला?
जवाब: शरीफुल ने बताया था कि वो मुंबई में एक होटल में काम करता है. उसी होटल के मालिक ने शरीफुल की गिरफ्तारी का वीडियो हमे भेजा था.

सवाल: शरीफुल बचपन में कैसा लड़का था? उसने आपका घर क्यों छोड़ा? 
जवाब: हमलोग राजनीति से जुड़े लोग हैं. हम बांग्लादेश में BNP पार्टी का हिस्सा थे. हम लोगों के ऊपर बहुत अत्याचार हुआ. साल 2024 के जनवरी महीने में शेख हसीना के फिर से सरकार में आने से हमें झालोकाथी में रहना मुश्किल हो गया. तब शरीफुल ने मुझे पूछा था कि अब्बा अब हम क्या करेंगे. इसके बाद अप्रैल में वह अवैध तरीके से भारत चला गया.

सवाल: क्या वह अपने साथ कोई दस्तावेज लेकर गया था? 
जवाब: नहीं वो कुछ भी लेकर नहीं गया था.

सवाल: वह जब यहां था, तब क्या काम करता था? 
जवाब: वो यहां गाड़ी चलाने का काम करता था. मैंने ही उसे गाड़ी खरीदकर दी थी. हमारे गांव में बहुत सारे लोग गाड़ी चलाने का काम करते हैं.

सवाल: क्या शरीफुल कुश्ती का खिलाड़ी था? 
जवाब: नहीं, उसने कभी कुश्ती नहीं खेली. यह खेल उसे पसंद भी नहीं.

सवाल: आपके परिवार में कितने लोग हैं? 
जवाब: मेरे परिवार में मैं, मेरी पत्नी और तीन बेटे हैं.

सवाल: क्या आप हिन्दी बोल सकते हैं? 
जवाब: नहीं, मैं हिन्दी नहीं बोल पाता. थोड़ा समझ लेता हूं.

सवाल: आप कहां काम करते हैं? 
जवाब: मैं बांग्लादेश के खालीदपुर जिले के फूलना में एक जुट मिल में क्लर्क का काम करता हूं.

सवाल: जब आप क्लर्क की नौकरी करते हैं, आपका बेटा अच्छा काम करता था फिर उसने भारत में एक बड़े कलाकार के ऊपर हमला क्यों किया?
जवाब: मुझे यह सब नहीं पता. मैंने तो यह सब टीवी चैनल में देखा था. मुझे पता भी नहीं था के शरीफुल ने वहां किसी पर हमला किया है.

यह भी पढ़ें...

Prediction For 2025: जो बोला सब हुआ, 2025 के लिए भी कर दी डरावनी भविष्यवाणी; क्या भविष्य मालिका पढ़कर डरा रहे हैं निकोलस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget