एक्सप्लोरर

सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, अब तक नहीं मिला जवाब- सूत्र

पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक पायलट समेत उनके कैंप के विधायकों से बातचीत चल रही है और जल्द ही पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि पायलट खेमे के आधा दर्जन विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और कम से कम दो विधायक व्यक्तिगत तौर पर कांग्रेस नेताओं से मिल भी चुके हैं.

जयपुर: राजस्थान के सियासी संकट में नया और रोचक मोड़ आ गया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की ओर से सचिन पायलट को कोई समय नहीं दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वाले 18 विधायकों के साथ पायलट ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा लेकिन उन्हें अब तक राहुल की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ऑफिस की ओर से पायलट को अभी तक समय नहीं दिया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक पायलट समेत उनके कैंप के विधायकों से बातचीत चल रही है और जल्द ही पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

हालांकि कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि पायलट खेमे के आधा दर्जन विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और कम से कम दो विधायक व्यक्तिगत तौर पर कांग्रेस नेताओं से मिल भी चुके हैं. इसके साथ कांग्रेस का दावा है कि पायलट से बिना शर्त बातचीत चल रही है.

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधानसभा सत्र से पहले रणनीति पर चर्चा के लिए रविवार को जैसलमेर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में तमाम विधायकों ने मांग की पायलट कैंप से अब किसी भी तरह की बातचीत ना की जाए...साथ ही सभी विधायकों पर कार्रवाई की भी मांग की गई.

हालांकि इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर कोई वापस आना चाहता है तो उसे कैसे रोका जा सकता है. सूत्रों के दावा है कि पायलट गुट के कुछ विधायक इन नेता के संपर्क में हैं. विधायक दल की बैठक में कहा गया कि सरकार पर किसी तरह का खतरा नहीं है.

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी दलों के विधायकों को एक भावुक चिट्ठी लिखकर कहा कि आप सरकार गिराने की साजिश का हिस्सा नहीं बनें. अंतरात्मा क्या कहती है, उसके आधार पर फैसला करें.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना ने ली 8 और मरीजों की जान, 230 नए मामले आए सामने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाए गए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget