राजस्थान: सचिन पायलेट होंगे नए डिप्टी सीएम, जानिए उनका राजनीतिक सफर
सचिन पायलट को राजस्थान का डेप्युटी सीएम चुना गया है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में इस बार जिस युवा सांसद ने अहम भूमिका निभाई है वह सचिन पायलट ही हैं.

नई दिल्ली: सचिन पायलट को राजस्थान का डेप्युटी सीएम चुना गया है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में इस बार जिस युवा सांसद ने अहम भूमिका निभाई है वह सचिन पायलट ही हैं. सचिन पायलट का जन्म सात सितंबर 1977 को हुआ था.
सचिन पायलट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की उपाधि हासिल की. उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय) से एमबीए किया है. उन्होंने बीबीसी के दिल्ली ब्यूरो में और फिर जनरल मोटर्स कॉरपोरेशन में काम किया. सचिन की शादी नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा से हुई है और उनके दो बेटे भी हैं.
सचिन साल 2004 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र दौसा से 26 साल की उम्र में सांसद चुने गए. सचिन संसद के सबसे युवा सदस्य बने थे. दूसरी बार वह 2009 में अजमेर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे. दो बार सांसद रहे सचिन पायलट ने अपना पहला विधानसभा चुनाव टोंक सीट से लड़ा और जीत हासिल की.
राजस्थान: कभी राजनीति से हताश होकर अशोक गहलोत ने ले ली थी खाद बेचने की एजेंसी
पायलट ने इस चर्चित सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और वसुंधरा राजे सरकार में कदृावर मंत्री रहे युनुस खान को हराया. सचिन यूपीए सरकार में मंत्री और विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं. 2009 में संचार और आईटी (राज्य मंत्री) और 2012 में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार संभाल चुके हैं.
























