एक्सप्लोरर

'मैंने इसके बारे में पढ़ा है', ट्रंप ने सर्जियो गोर को बनाया भारत का राजदूत तो आया एस जयशंकर का पहला रिएक्शन

S Jaishankar on Sergio Gor: डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है. गोर ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं और उन्हें दक्षिण-मध्य एशिया का विशेष दूत भी बनाया गया है.

अमेरिका ने भारत में अपने नए राजदूत की नियुक्ति कर दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को यह जिम्मेदारी सौंपी है. भारत सरकार ने इस फैसले का स्वागत किया है, हालांकि भारत की तरफ से इस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं आई है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से जब एक कार्यक्रम में अमेरिका के नए राजदूत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इतना कहा कि 'मैंने इसके बारे में पढ़ा है.' ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के करीब सात महीने बाद यह घोषणा हुई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह भारत के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे साफ होता है कि अमेरिका भारत के साथ रिश्ते और मजबूत करना चाहता है.

सर्गियो गोर की नियुक्ति को अभी नहीं मिली सीनेट की मंजूरी

सर्जियो गोर की नियुक्ति पर अभी अमेरिकी सीनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है. हालांकि गोर को ट्रंप का खास माना जाता है, इसलिए उम्मीद है कि वे दोनों देशों के बीच खुलकर बातचीत का रास्ता खोलेंगे. व्यापार, पाकिस्तान को लेकर ट्रंप का रुख, इमिग्रेशन और रूस के साथ भारत के संबंध जैसे अहम मुद्दों पर सीधी चर्चा संभव हो सकेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप नवंबर में क्वाड (Quad) शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ सकते हैं. हालांकि, भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी से रिश्तों में खटास भी आ सकती है.

गोर बने दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत

सर्जियो गोर को दक्षिण और मध्य एशिया के लिए स्पेशल एन्क्वॉय (Special Envoy) भी बनाया गया है. इस पर कुछ चिंताएं सामने आई हैं कि अमेरिका, भारत-पाकिस्तान मामलों में ज्यादा दखल देने की कोशिश कर सकता है. भारत ने इस मुद्दे पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी है. विदेश मंत्री जयशंकर ने इस पर टिप्पणी से परहेज किया, वहीं बाकी अधिकारी भी इंतजार कर रहे हैं कि गोर की भूमिका को लेकर और जानकारी सामने आए.

क्या हैं भारत की चिताएं?

भारत की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान को बराबर में रखता है. भारत का कहना है कि ऐसा करने से हमलावर और पीड़ित के बीच का फर्क मिट जाता है. खासकर अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत इस मामले में और सतर्क हो गया है.

ट्रंप की मध्यस्थता के दावे और भारत का जवाब 

ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून को ट्रंप को साफ कह दिया कि भारत-अमेरिका के बीच कोई व्यापार समझौता या मध्यस्थता का प्रस्ताव नहीं है. जयशंकर ने भी कहा कि यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे बातचीत से हुआ था.

पाकिस्तान के साथ मध्यस्थता पर क्या है भारत का रुख?

भारत पहले भी अमेरिका की ओर से कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की कोशिशों का विरोध कर चुका है. 2009 में भारत सरकार ने ओबामा प्रशासन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था, जब रिचर्ड होलब्रुक को अफ-पाक क्षेत्र के लिए दूत बनाया गया था. भारत नहीं चाहता कि अमेरिका गोर की नियुक्ति का इस्तेमाल उसके ऊपर ऐसे मुद्दे थोपने के लिए करे, जिनका समाधान सिर्फ भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संवाद से हो सकता है.

जयशंकर ने साफ कहा कि पिछले 50 साल से भारत की राष्ट्रीय सहमति यही है कि पाकिस्तान के साथ उसके रिश्तों में किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं होगी. भारत चाहता है कि अमेरिका उसके साथ अच्छे रिश्ते रखे, लेकिन उसकी सीमाओं और नीतियों का सम्मान करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget