एक्सप्लोरर

ASEAN Summit 2022: कैसे खत्म होगा रूस से वॉर? यूक्रेन के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बात

भारत के विदेश मंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे लड़ाई को लेकर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा से ASEAN सम्मेलन के आलावा अलग से बात की. इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है.

ASEAN Cambodia 2022: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार (12 नवंबर) को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा के साथ बैठक की. जहां दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम, परमाणु चिंताओं और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को खत्म करने के तरीकों पर चर्चा की. जयशंकर ने कंबोडिया की राजधानी फोनों पेन्ह में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से अलग दिमित्री कलेवा से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट किया, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा से मिलकर खुशी हुई. हमारी चर्चाओं में हालिया घटनाक्रम के संघर्ष, अनाज निर्यात की पहल और परमाणु चिंताएं शामिल थी.

जयशंकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ यात्रा पर हैं, जो यहां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. यूक्रेन के विदेश मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की.

यूक्रेन और रूस के युद्ध पर हुई चर्चा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा ने ट्वीट किया कि, "मैं और जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए मिले. मैंने जोर दिया कि रूस को तुरंत घातक हमले को रोकना चाहिए, यूक्रेन से सभी सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए और शांति के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए. हमने ग्लोबल खाद्य सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया".

भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और लगातार कहता रहा है कि कूटनीति और बातचीत के माध्यम से संकट का समाधान किया जाना चाहिए. इसी साल फरवरी में यूक्रेन से संघर्ष शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कई बार बात की.

आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ
भारत ने ये भी कहा, "काला सागर के जरिए अनाज निर्यात की पहल के निलंबन से खाद्य सुरक्षा और दुनिया के सामने विशेष रूप से दक्षिणी हिस्से में ईंधन और उर्वरक आपूर्ति की चुनौतियों का सामना करने की आशंका है. इस पहल के परिणामस्वरूप यूक्रेन से 90 लाख टन से अधिक अनाज और अन्य खाद्य उत्पादों का निर्यात हुआ.

जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा से ASEAN सम्मेलन के आलावा अलग से बात की. इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (ASEAN) के 10 सदस्य देश हैं जिनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

बोरिस जॉनसन बोले- UK कैबिनेट में पहले से ज्यादा भारतीय मूल के मंत्री, ऋषि सुनक का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget