एक्सप्लोरर

‘अग्निपथ’ पर 11 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, बिहार के डिप्टी सीएम के घर पथराव, तेलंगाना में फूंकी ट्रेन, 10 बड़ी बातें

Agnipath Scheme Protest: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को बिहार (Bihar) से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Prdaesh) में युवाओं की उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा किया.

Agnipath Scheme Protest: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में देश के कई हिस्सों में लगातार तीसरे दिन उग्र प्रदर्शन हो रहा है. बिहार और यूपी के बाद तेलंगाना के सिकंदराबाद में ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी. इस घटना के बाद चार-पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. दूसरी तरफ अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है. एक्सप्रेस वे पर वाहन फंसे हैं और पुलिस प्रशासन समझाने में जुटा हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने यूपी रोडवेज़ की बसों में की तोड़फोड़, एक बस में आग लगाई. जबकि, दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम के घर पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है.

उग्र भीड़ ने बिहार (Bihar) से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Prdaesh), दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना समेत 11 राज्यों में जमकर हंगामा किया. बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी जिसमें ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो गई तो वहीं यूपी के बलिया में युवाओं की उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कई ट्रेन में तोड़फोड़ की.  

आइये देखते हैं आज की 10 बड़ी बातें...

1- उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए खड़ी एक ट्रेन में युवकों ने आग लगा दी जिससे इसकी एक बोगी धू-घू कर जल गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं की भीड़ जिला मुख्यालय पर स्थित वीर लोरिक स्टेडियम में एकत्रित हुई. स्टेडियम से युवाओं की भीड़ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई. रेलवे स्टेशन पर लाठी से लैस युवाओं ने बवाल शुरू कर दिया.

2- अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने बिहार में जमकर उत्पात मचाया हुआ है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बिहार में उपद्रवियों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर पथराव कर दिया है हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया. बताया जा रहा है कि, डिप्टी सीएम के आवास के अंदर भीड़ ने घुसने की कोशिश की.

‘अग्निपथ’ पर 11 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, बिहार के डिप्टी सीएम के घर पथराव, तेलंगाना में फूंकी ट्रेन, 10 बड़ी बातें

3- बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी. ट्रेन की दो बोगियां जलकर खा हो गई. यह हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन की घटना है. जबकि दूसरी तरफ दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी. ट्रेन की चार बोगी जलकर खाक हो गई. 


‘अग्निपथ’ पर 11 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, बिहार के डिप्टी सीएम के घर पथराव, तेलंगाना में फूंकी ट्रेन, 10 बड़ी बातें

4 - हरियाणा सरकार ने फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ सब डिविज़न में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. अगले 24 घंटे तक सेवाएं बंद रहेंगी. सेना भर्ती विवाद में हिंसा की आशंका को देखते हुए फ़ैसला लिया गया.

5- अग्निपथ को लेकर आंदोलन हिंसक हो गया है. तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने कुछ ट्रेनों की बोगियों को जला दिया साथ ही यात्रियों पर पथराव किया है.

6- तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने शुक्रवार को कहा कि यह आंदोलन देश में बेरोजगारी की समस्या को दर्शाता है. केटीआर के नाम से जाने जाने वाले रामाराव ने ट्वीट किया, ‘‘ इस ‘अग्निवीर’ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देश में बेरोजगारी के संकट की भयावहता को दर्शाते हैं और ये (लोगों की) आंखें खोलते हैं.’’‘अग्निपथ’ पर 11 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, बिहार के डिप्टी सीएम के घर पथराव, तेलंगाना में फूंकी ट्रेन, 10 बड़ी बातें

 

6- तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने शुक्रवार को कहा कि यह आंदोलन देश में बेरोजगारी की समस्या को दर्शाता है. केटीआर के नाम से जाने जाने वाले रामाराव ने ट्वीट किया, ‘‘ इस ‘अग्निवीर’ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देश में बेरोजगारी के संकट की भयावहता को दर्शाते हैं और ये (लोगों की) आंखें खोलते हैं.’’

7- तेलंगाना के सिकंदराबाद में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने ट्रेन में आ लगा दी जिसके बाद रेलवे जीएम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि, रेलवे जीएम के मुताबिक करीब 20 करोड़ का नुकसान हो गया है.

8- अग्निपथ योजना का विरोध पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज पर किया गया जहां पुलिस ने इन लोगों को तुरंत हटाते हुए रास्ता खाली कर दिया.

9- दिल्ली के ITO पर अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन तेज होने के बाद आईटीओ मेट्रो गेट 5 बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस से धक्कामुक्की में 1 छात्र को चोट लग गई है. वहीं, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. 

10- पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं. 12335 मालदा टाउन-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं. 

बता दें, योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें.

UP News: जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और सिविल डिफेंस के साथ डिजिटल वॉलिंटियर्स की भी तैनाती

Agnipath Scheme: विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार का फैसला, इस साल की भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर 23 साल की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget