एक्सप्लोरर

UP News: जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और सिविल डिफेंस के साथ डिजिटल वॉलिंटियर्स की भी तैनाती

यूपी के के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि जुमे की नमाज के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. धर्म गुरुओं और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें की जा रही हैं.

UP News: देश के अलग-अलग राज्यों में पिछली 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी संवेदनशील स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके.

'सुरक्षा के व्यापक इंतजाम'
प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया ''जुमे की नमाज के लिए राज्य में व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. विभिन्न जिलों में धर्म गुरुओं, नागरिक समाज और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें की जा रही हैं. इन बैठकों में संबंधित थानाध्यक्ष, पुलिस चौकी प्रभारियों के साथ-साथ वरिष्ठ क्षेत्रीय पुलिस अफसर भी भाग ले रहे हैं.'' उन्होंने बताया कि इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस और प्रदेश पुलिस के डिजिटल वालंटियर्स की मदद भी ली जा रही है.

DGP ने की समीक्षा
गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और पुलिस महानिदेशक डी एस चौहान ने संयुक्त रूप से वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलों, जोन, रेंज एवं जिलों में सुरक्षा बंदोबस्त की गहन समीक्षा की. उनके मुताबिक, अधिकारियों को साफ तौर पर आगाह किया गया है कि किसी भी प्रकार की ढिलायी पाए जाने पर संबंधित सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वरिष्ठ अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
उन्होंने बताया, ''प्रदेश भर में कड़ी सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. सभी जिलों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त और अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सभी संवेदनशील स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके.''

सिविल डिफेंस को भी सौंपी जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, वीडियो कान्फ्रेंस में जिले के अफसरों ने बताया कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश भर में सभी प्रमुख धर्म गुरुओं से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग मांगा है. उन्होंने बताया, ''थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन भी किया गया है और सिविल डिफेंस के कर्मियों को भी शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस सेक्टर योजना को भी लागू किया गया है और सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी, वीडियो कैमरे व ड्रोन से आवश्यकतानुसार निगरानी की जाएगी.''

कई जिलों में हुई थी हिंसा
गौरतलब है कि बीजेपी की तत्कालीन प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा एक न्यूज़ चैनल पर बहस के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में पिछली 10 जून को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी थी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद के अलावा कुछ अन्य जिलों में हिंसक घटनाएं हुई थीं. इस मामले में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें

Firozabad News: जुमे की नमाज को लेकर फिरोजाबाद पुलिस ने की पूरी तैयारी, संवेदनशील इलाकों में उतरेंगे पुलिस के साथ ITBP, PAC के जवान

UP: जुमे की नमाज के लिए धर्मगुरूओं से किया गया जनसंपर्क, ADG बोले- इस बार नहीं होगी समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget