एक्सप्लोरर

'भारत धमकियों से डरने वाला देश नहीं...', आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर राम माधव की पाकिस्तान को दो टूक

Ram Madhav on Asim Munir: आरएसएस के सीनियर नेता राम माधव ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी, प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण, डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और RSS की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सीनियर नेता राम माधव ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर करारा जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा कि भारत किसी भी परमाणु धमकी से डरने वाला देश नहीं है. भारत अपने हितों की रक्षा करने के लिए हर परिस्थिति में तैयार है.

राम माधव ने कहा कि भारत को अपने रुख पर डटे रहना चाहिए और किसी भी तरह की धमकी का जवाब दृढ़ता के साथ देना चाहिए. उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

PM मोदी के लालकिले से RSS का नाम लेने पर क्या बोले राम माधव? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में RSS का उल्लेख किया था. इस पर राम माधव ने खुशी जताते हुए कहा कि हम सभी RSS कार्यकर्ता खुश हुए, लेकिन केवल हम ही नहीं बल्कि संगठन का समर्थन करने वाले अन्य लोग भी संतुष्ट हुए. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया, लेकिन RSS पिछले 100 वर्षों से लगातार मजबूत हुआ है और अक्टूबर से RSS अपना 100वां वर्ष शुरू करने जा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या बोले RSS नेता?

राम माधव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि ट्रंप एक ट्रांजेक्शनलिस्ट नेता हैं. इसका मतलब है कि वे बड़े गठबंधनों या साझा मूल्यों के बजाय द्विपक्षीय संबंधों और सौदों पर ध्यान देते हैं. उन्होंने उदाहरण दिया कि ट्रंप ने उत्तर कोरिया से बात किया और उसी शैली को समझना जरूरी है. राम माधव ने कहा कि भारत भी अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर कदम उठा रहा है और ट्रंप की चुनौतियों से निपटने में असफल नहीं रहा.

राम माधव ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

राम माधव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उनका कहना है कि कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से हमेशा RSS का विरोध किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ अन्य लोग RSS का विरोध करके राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं. राम माधव ने कहा कि RSS उन सभी का विरोध करता है जो देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ खड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें: केंद्र ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को फैसले लेने के लिए समय सीमा में बांधने का किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में 'शक्तियों के बंटवारे' का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget