एक्सप्लोरर

RJD के 21 दिसंबर के बिहार बंद का वाम दलों ने किया समर्थन, कानून को वापस लेने की उठाई मांग

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में आरजेडी ने 21 दिसंबर को बंद का आह्वान किया है. अब इस बंद का वाम दलों ने समर्थन दिया है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. आरजेडी के इस बंद के आह्वान का अब भाकपा-माले, सीपीआई, सीपीएम और फारवर्ड ब्लाॅक नेताओं ने समर्थन किया है. साथ ही इन नेताओं ने 19 तारीख के आंदोलन में शामिल लोगों के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की नीतीश सरकार से मांग की है.

इस मसले पर भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल, सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, फारवर्ड ब्लाॅक के अमेरिका महतो और आरएसपी नेता विरेन्द्र ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर सीएए व एनआरसी के खिलाफ आगामी 21 दिसंबर को आरजेडी के बिहार बंद का समर्थन किया है. वाम नेताओं ने कहा कि सीएए के खिलाफ आज पूरा देश आंदोलित है. उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर के ऐतिहासिक बिहार बंद के बाद बिहार में भी यह आंदोलन नई गति पकड़ चुका है.

वाम नेताओं ने 19 दिसंबर के बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारी नेताओं पर मुकदमे थोपने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर प्रदर्शनकारियों के दमन पर उतर गए हैं. इससे सीएए व एनआरसी के खिलाफ जारी आंदेालन रूकेगा नहीं, बल्कि वह और मजबूती हासिल करेगा. वाम नेताओं ने प्रदर्शनकारियों पर थोपे गए फर्जी मुकदमे को अविलंब वापस लेने की मांग की.

वाम नेताओं ने श्रम अधिकारों के सवाल पर मजदूर संगठनों द्वारा 8 जनवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का भी समर्थन किया है और बिहार की आम जनता से इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में सीएए व एनआरसी को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी. इन नेताओं ने कहा कि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाए जाने की जरूरत है ताकि कॉरपोरेट परस्त मोदी सरकार को पीछे धकेला जा सके.

यह भी पढ़ें-

नागरिकता कानून के विरोध में अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, 22 दिसंबर को पूरे देश में निकालेगी शांति मार्च

CAA विरोध प्रदर्शन: हिंसा की खबरों के बीच कहीं लगे हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई के नारे तो कहीं प्रदर्शनकारियों ने दिखाई गांधीगिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget