एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून के विरोध में अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, 22 दिसंबर को पूरे देश में निकालेगी शांति मार्च

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 22 दिसंबर को पूरे देश में शांति मार्च निकालने की तैयारी में है. इसका नेतृत्व जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां मुख्यमंत्री करेंगे और जहां गैर कांग्रेस शासित राज्यों में इसकी अगुवाई वहां के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रशासन और सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. अब कांग्रेस पार्टी 22 दिसंबर को इस कानून के खिलाफ पूरे देश में शांति मार्च निकालने की तैयारी कर रही है.

इस प्रदर्शन की अगुवाई जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां मुख्यमंत्री करेंगे और जहां गैर कांग्रेस शासित राज्यों में इसकी अगुवाई वहां के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना दिवस (28 दिसंबर) को पूरे देश में 'सेव इंडिया सेव कॉन्स्टिट्यूशन' के नारे से प्रदर्शन करने वाली थी लेकिन जिस तरह से देश में नागरिकता कानून को लेकर गुस्सा सामने आया है ऐसे में अब पार्टी इस दिन इसी मसले पर एक बड़ा प्रदर्शन कर सकती है.

कांग्रेस को अभी लग रहा है कि पार्टी इस मसले पर अभी अगुवाई करती नहीं दिख रही है. पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तुरंत कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक बुलाई. इसमें अहमद पटेल, प्रियंका गांधी, आरपीएन सिंह, ज्योतिरादित्य सीधिया और दीपेन्द्र हुड्डा शामिल हुए.

बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा, “कांग्रेस को सड़कों पर उतरने की ज़रूरत है वहीं दूसरे बाकि नेताओं ने सोनिया गांधी को पूरे घटना कीजानकारी दी और यह भी कहा कि मोदी सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है और नागरिकता क़ानून के ज़रिए देश केअसली मुद्दों- अर्थव्यवस्था और बेरोज़गारी से ध्यान हटाया जा रहा है.

कोर ग्रुप की बैठक में यह तय हुआ कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री शांति मार्च की अगुवाई करेंगे और अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. दरअसल, इस पूरे मामले में कांग्रेस विपक्षी पार्टियों और छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए दिखना चाहती है. गौरतलब है कि जामिया यूनिवर्सिटी में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर कांग्रेस वर्किग कमेटी के साथ धरना दिया था.

यह भी पढ़ें-

CAA विरोध प्रदर्शन: हिंसा की खबरों के बीच कहीं लगे हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई के नारे तो कहीं प्रदर्शनकारियों ने दिखाई गांधीगिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget