एक्सप्लोरर

रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वकील प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हमले के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि जब भी विपक्ष सड़क पर आता है तो सत्ता परिवर्तन के लिए ही आता है.

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कांग्रेस पर रिजीम चेंज का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और CEC पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि "हम 'वोट चोर गद्दी छोड़' नाम से एक अभियान चला रहे हैं. पूरा देश खुलकर यही बात कह रहा है. हम खुद भी अपना इरादा दोहरा रहे हैं कि हमें इस सरकार को हराना है और इस व्यवस्था को बदलना है. तो फिर, राजनाथ सिंह आगे क्यों आए?"

पवन खेड़ा ने कहा कि "ये राजनाथ सिंह जी जग्गा जासूस बनकर क्यों आ गए? शरलॉक होम्स. 'रिजीम चेंज हो रहा है.' हम तो कह रहे हैं रिजीम चेंज करेंगे साहब."

उन्होंने 1977 का उदाहरण देते हुए कहा कि "77 में क्या हुआ था? रिजीम नहीं बदला था? हर बार जब कोई विपक्ष सड़क पर आता है, कोई आंदोलन होता है, तो उसका उद्देश्य चुनाव के जरिए रिजीम बदलना है. ये तो मकसद होता है विपक्ष का, और क्या मकसद होता है? कांग्रेस पार्टी आज से नहीं, पिछले 100 साल से संघ की विचारधारा के खिलाफ आवाज बुलंद करती आई है. कोई पहली बार नहीं किया."

प्रशांत भूषण की टिप्पणी

प्रशांत भूषण पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि "प्रशांत भूषण ने कह दिया रिजीम चेंज, तो प्रशांत भूषण अचानक दुश्मन बन गए, 2013 में दोस्त थे तब आप ही लोग रिजीम चेंज मांग रहे थे."

नेहा वोरा को गलत कहा गया

नेहा वोरा पर खेड़ा ने कहा, "नेहा वोरा ने कुछ कह दिया, तो वो लेफ्टिस्ट है, अर्बन नक्सल है, वो फेमिनिस्ट हैं! पता नहीं क्या-क्या आरोप उस पर लगा दिए. आरोप भी वो, फेमिनिज्म कोई गलत चीज़ है क्या? लेफ्टिस्ट कोई गलत चीज़ है क्या? राहुल गांधी ने कुछ कह दिया, तो साहब, उनकी तो पूरी सात पुश्तों को निकाल कर लाएंगे. अरे जो सवाल पूछ रहे हैं उनका जवाब दीजिए.

ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार

CEC ज्ञानेश कुमार पर खेड़ा बोले कि "दिक्कत क्या है ज्ञानेश कुमार को हटाने में? देश भी हैरान है, पूरी सरकार में खलबली मची हुई है, लेकिन ज्ञानेश को नहीं टच करेंगे. ज्ञानेश कुमार कौन है भाई? एक रिटायर्ड आईएएस अफसर है, या डायनासोर की कोई आख़िरी पीढ़ी है, कि हाथ से निकल गया तो वापस नहीं आएगा. रोक लो भाई इसको यहीं बचा के रखो. कौन है ज्ञानेश कुमार? क्यों नहीं हटा पा रहे आप उसको? क्या डर है आपको उससे? "

RSS पर हमला

RSS पर हमला बोलते हुए वे बोले कि "RSS एक अनरजिस्टर्ड संगठन है. जो पूरे सिस्टम पर कब्ज़ा जमाए बैठा हो और आप हमसे उम्मीद करें कि हम दुम हिलाता हुआ विपक्ष बनें तो माफ़ कीजिएगा हम दुम नहीं हिलाएंगे, हम रिजीम चेंज करना चाहते हैं, खुल कर कह रहे हैं. रिजीम चेंज करेंगे.

उन्होंने प्रणब मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि प्रणब मुखर्जी साहब को इन्होंने संघ के मुख्यालय बुलाया था. उन्हीं प्रणब मुखर्जी साहब को मैं कोट करता हूं. प्रणब जी ने इंदिरा जी को याद करते हुए कहा था कि "विपक्ष का यह कर्तव्य है कि वह सत्ता का विरोध करे, पर्दाफाश करे और हो सके तो सत्ता से हटाए".

आगे उन्होंने कहा कि "लेकिन हमारे संविधान विरोधी नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी मंत्रिमंडल को ये बात नागवार गुजरती है. उनको ये लगता है, साहब, ये तो देश विरोध के विरोध में आ गए हम लोग. जो देश की रक्षा कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं."

हम सभी प्रोटेस्ट के साथ 

कॉकरोच जनता पार्टी पर पूछे गए एक सवाल पर पवन खेड़ा ने जवाब दिया कि "जो भी संगठन शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहा है, हम उसके साथ खड़े हैं. इसलिए बार-बार यह सवाल पूछने की मुझे कोई जरूरत नहीं लगती."

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं की राहुल पर टिप्पणी

राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पवन ने कहा कि "कल माननीय सर्वोच्च न्यायालय में कुछ याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी. उस दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश ने एक याचिकाकर्ता के आचरण को लेकर टिप्पणी की थी. यह सुबह साढ़े ग्यारह से बारह बजे के बीच की बात है. इसके बाद लगातार मीडिया में सुर्खियाँ चलाई गईं, “राहुल गांधी को फटकार लगाई. मैं लोकतंत्र का साथी तो उन्हें(मीडिया चैनल) नहीं कहूंगा, लेकिन कई चैनलों पर यही हेडलाइन दिखाई गई. लेकिन अदालत के आदेश के अनुसार संबंधित टिप्पणी राहुल गांधी के लिए नहीं, बल्कि याचिकाकर्ता नंबर छह के संदर्भ में थी. राहुल गांधी याचिकाकर्ता नंबर छह नहीं थे."

धर्मेंद्र बैरागी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में हिन्दी डिजिटल पत्रकारिता पर  शोध कर रहे हैं. इनके रुचि के विषय साहित्य, राजनीति एवं खेल आदि है. वर्तमान में एबीपी न्यूज में इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. संपर्क करें- dharmendradasbairagi13@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget