एक्सप्लोरर

दिल्ली: 70 विधानसभाओं में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू, गोपाल राय बोले- प्रदूषण की समस्या पार्टी या सरकार से ऊपर

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान में बीजेपी के सांसदों और विधायकों की भागीदारी पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मैंने सभी विधायकों को भी फोन करवाया था, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार ने प्रदूषण के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिये 21 अक्टूबर से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' की मुहिम शुरू की गई थी. दिल्ली की 100 व्यस्ततम रेड लाइट से इस अभियान को शुरू किया गया और सोमवार से दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान शुरू किया गया है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गेट के पास राजपथ क्राॅसिंग से अभियान की शुरूआत की. प्रदूषण को लेकर हो रही राजनीति पर गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण की समस्या सिर्फ आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार की नहीं, बल्कि सब की है, जो पार्टी और सरकार से ऊपर है.

गोपाल राय ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल्स पर एक वाहन करीब 15 से 20 मिनट तक रुकता है, इस अभियान का उद्देश्य रेड लाइट पर खड़े वाहनों को बंद कर 15 से 20 प्रतिशत प्रदूषण को कम करना है. दिल्ली सरकार 2 नवंबर से दिल्ली के सभी 272 वार्डों में इस अभियान को शुरू करने जा रही है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी दे सकें. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक और ईपीसीए से लेकर सभी वैज्ञानिक, डीपीसीसी के लोग प्रदूषण पर निगरानी रख रहे हैं. हम इसे देख रहे हैं कि प्रदूषण को कम करने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी, हम उस पर कार्रवाई करेंगे.

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान में बीजेपी के सांसदों और विधायकों की भागीदारी पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मैंने सभी विधायकों को भी फोन करवाया था, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है. लेकिन मुझे इस बात की उम्मीद है कि वो लोग अपने स्तर पर भी प्रदूषण कम करने को लेकर कार्य कर रहे होंगे. यह समस्या केवल आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार की नहीं, बल्कि सब की है.

प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीति पर गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान से सभी राजनीतिक दलों और उनके सांसदों, विधायकों को जुड़ना चाहिए, क्योंकि यह समस्या सब की है. इसी दिल्ली के अंदर उनको भी सांस लेना है और इसीलिए सभी लोग अभियान से जुड़ रहे हैं. हम लोग सभी से अपील कर रहे हैं, क्योंकि यह समस्या सबकी है, जो पार्टी और सरकार से ऊपर है. बीजेपी विधायकों से बात हुई थी, लेकिन कहीं पर किसी ने भाग नहीं लिया है.

गोपाल राय के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और दिल्ली के अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सभी विधायक भी दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में शामिल होकर रेड लाइट पर अपने वाहनों को बंद करके अपनी हिस्सेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

ये भी पढ़ें:  पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्र बनाएगा नई संस्था, SC ने प्रस्ताव पर जताया संतोष  CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget