एक्सप्लोरर

CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म

कंगना रनौत ने इस बार हिमाचल प्रदेश को देवभूमि बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुच्छ व्यक्ति कह डाला है.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है. कंगना रनौत ने इस बार हिमाचल प्रदेश को देवभूमि बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुच्छ व्यक्ति कह डाला है. दरअसल, कंगना का ये बयान उद्धव ठाकरे की ओर से हिमाचल प्रदेश को गंजे की खेती करने वाला राज्य बताने वाले बयान के बाद में आया है.

कंगना ने किया ये ट्वीट

सीएम ठाकरे के बया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने ट्विटर लिखा, ''मुख्यमंत्री आप बहुत तुच्छ व्यक्ति हैं. हिमाचल को देव भूमि कहा जाता है, यहां सबसे अधिक संख्या में मंदिर हैं और क्राइम रेट शून्य है. हां, यहां की जमीन बहुत उपजाऊ है, यह सेब, कीवी, अनार और स्ट्रॉबेरी की उपज होती है, यहां कोई कुछ भी उगा सकता है.''

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, ''आप एक ऐसे नेता हैं जिसका नजरिया एक ऐसे राज्य को लेकर तामसिक, अदूरदर्शी और कम जानकारी वाला है, जो भगवान शिव और मां पार्वती का निवास स्थान है. इसके अलावा कई महान संतों जैसे मार्केंडेय, मनु ऋषि और पांडवों ने निर्वासन का लंबा समय हिमाचल में बिताया.''

CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म

कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ''मुख्यमंत्री, आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए, जनसेवक होने के बावजूद आप इस तरह के तुच्छ झगड़े में शामिल हैं, अपनी शक्ति का इस्तेमाल आपसे अहसमत लोगों के अपमान और नुकसान के लिए कर रहे हैं. गंदी राजनीति खेलकर आपने जो कुर्सी हासिल की है, उसके लायक आप नहीं हैं. शर्म की बात है.''

CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म

CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म

पहले ट्वीट में टाइपो को ठीक करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोई अपराध नहीं है. उन्होंने कहा, ''एक बार फिर साफ करना चाहती हूं कि हमारे यहां हिमाचल में गरीब या बहुत अधिक अमीर लोग या अपराध नहीं है. यह एक आध्यात्मिक स्थान है जहां बहुत मासूम और दयालु लोग रहते हैं.''

उद्धव ठाकरे का बयान

रविवार को दशहरा भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने कंगना रनौत या हिमाचल प्रदेश का का नाम लिए बिना कहा कुछ लोग मुंबई रोजी-रोटी के लिए आते हैं और इसे पीओके बताकर गाली देते हैं. उद्धव ने कहा, ''मुंबई पीओके है, यहां हर जगह ड्रग्स लेने वाले लोग हैं. वे कुछ इस तरह की तस्वीर बनाना चाहते हैं. वे नहीं जानते हैं कि हम अपने घरों में तुलसी उगाते हैं, गांजा नहीं. गांजे के खेत आपके राज्य में है, आप जानते हो कहां, महाराष्ट्र में नहीं.'' उद्धव ठाकरे के बयान से साफ जाहिर हो रहा था कि वो नाम लिए बिना ही कंगना और हिमाचल प्रदेश की बात कर रहे हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं आ रहे हैं
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं आ रहे हैं
Amjad Khan Death Anniversary: हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
Batwara 1947 Trailer: 'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, ये रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- टोटल कलेक्शन
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, जानें- 17 दिनों की कमाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget