एक्सप्लोरर

दूसरी खुराक लगाए बिना ही मिल गई दोनों डोज की Vaccination Certificate, जाने क्या है पूरा मामला

Corona Certificate: विजयकुमार काकड़े (29) ने बताया कि उन्हें एक प्रमाणपत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने टीके की दूसरी खुराक ले ली है जबकि उन्हें दूसरी खुराक अभी नहीं लग पाई है.

Vaccination Certificate: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक व्यक्ति को कोविड-19 रोधी (Corona Vaccine) टीके की दूसरी खुराक लिए बिना ही, पूर्ण टीकाकरण का सर्टिफिकेट (Vaccination Certification) मिलने का मामला सामने आया है. जिले की औसा तहसील के जवालगा गांव के निवासी विजयकुमार काकड़े (29) ने बताया कि उन्हें एक प्रमाणपत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने टीके की दूसरी खुराक ले ली है जबकि उन्हें दूसरी खुराक अभी नहीं लग पाई है. वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि किसी मानवीय चूक के कारण ऐसा हुआ. काकड़े ने बताया कि उन्हें बुधवार को दूसरी खुराक लेने के लिए समय दिया गया था, लेकिन टीका लिए बिना ही उनके फोन पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा था, ‘‘आपको शाम 4 बजकर 17 मिनट पर ‘कोविशील्ड’ की दूसरी खुराक दे दी गई है. आप अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र ‘डाउनलोड’ कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने लिंक पर क्लिक किया, तो मुझे मेरा पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखा. उसमें लिखा था कि मैंने औसा के नाथ सभाग्रह में टीका लगवाया है. हालांकि सभाग्रह के प्रबंधन का कहना है कि बुधवार को वहां कोई टीकाकरण शिविर नहीं लगा था.’ औसा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंगद जाधव से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा ऑपरेटर द्वारा गलत फोन नंबर टाइप करने की वजह से हुआ  है. 

वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ पार

बता दें कि देश में वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ पार होने का जश्न मनाया जा रहा है. वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,786 नए मामले सामने आए हैं. वहीं महामारी के कारण 231 मौतें हुईं. पिछले 24 घंटों में 18,641 लोग महामारी को हराकर रिकवर भी हुए है. जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,35,14,449 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 के एक्टिव मरीज अब घटकर 1,75,745 लाख हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Xplained: ड्रग केस में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच नई तकरार की वजह क्या है, जानिए NCP के NCB पर क्या आरोप हैं

 

PM Modi Address Nation: देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी नहीं होने दिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget