एक्सप्लोरर

Xplained: ड्रग केस में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच नई तकरार की वजह क्या है, जानिए NCP के NCB पर क्या आरोप हैं

Aryan Khan Drugs Case: नवाब मलिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं. बीजेपी ने कहा कि मलिक अपने दामाद की गिरफ्तारी से बौखला गए हैं, इसलिए NCB की आलोचना कर रहे हैं.

Aryan Khan Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर हमलावर हैं. नवाब मलिक हर दिन बयान जारी कर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर हमला कर रहे हैं. अब एक बार फिर एनसीबी पर निशाना साधते हुए नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ दुबई और मालदीव में क्या कर रहे थे?

नवाब मलिक ने क्या कहा?

नवाब मलिक ने बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी ड्रग्स मामले गढ़ने के लिए वानखेड़े को जेल जाने की चेतावनी भी दी. मलिक ने वानखेड़े के परिवार की मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जब पूरा बॉलीवुड भी वहां मौजूद था. मलिक ने पुणे की एक जनसभा में कहा, "यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह सब 'वसूली' मालदीव और दुबई में हुई. मैं उन तस्वीरों को जारी कर रहा हूं. वह मालदीव-दुबई में क्या कर रहा था, उन्हें जवाब देना चाहिए."

नवाब मलिक ने कहा, ‘’समीर वानखेड़े कुछ फिल्मी लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने और उन्हें एनसीबी के सामने परेड कराने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के कुछ लोगों के साथ, वानखेड़े फिल्म उद्योग के लोगों को धमका रहे हैं. मैं दोहरा रहा हूं कि वह झूठे मामले दर्ज करते हैं और बिना किसी सबूत के व्हाट्सएप चैट के आधार पर लोगों को गिरफ्तार करते हैं. मैं इस पर और खुलासा करने जा रहा हूं." मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘’मैं उन सभी फर्जी मामलों पर पूरे सबूत के साथ वानखेड़े का पर्दाफाश करूंगा, जिनके साथ वह बॉलीवुड में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी. 6 महीने के भीतर उनकी नौकरी चली जाएगी और एक साल के भीतर उन्हें जेल हो जाएगी.

बता दें कि इसी साल जनवरी में समीर वानखेड़े ने कथित ड्रग्स मामले में नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया था. मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मलिक अपने दामाद की गिरफ्तारी से बौखला गए हैं और पिछले दो सप्ताह से एनसीबी की आलोचना कर रहे हैं.

नवाब मलिक के आरोपों पर वानखेड़े ने क्या कहा?

मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े ने कहा, "मैं यह समझने में विफल हूं कि मुझ पर मेरी बहन, मेरे सेवानिवृत्त पिता, मेरी मृत मां पर हमले क्यों हुए, जबकि मैं तो केवल अपना कर्तव्य निभा रहा हूं. मामले विचाराधीन हैं और मैं बाद में उचित जवाब दूंगा." उन्होंने कहा, ‘’मैंने जबसे सर्विस ज्वाइन की है तब से कभी भी दुबई नहीं गया हूं. मैं मेरी बहन के साथ मालदीव नहीं गया था. मैंने सरकार से अधिकारिक रूप से छुट्टी ली थी और अपने पैसे से अपने परिवार के साथ ट्रिप पर गया था. मेरी बहन अलग से मालदीव गई थी.’’ समीर वानखेड़े ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि मैं जल्द ही नवाब मलिक के ख़िलाफ़ लीगल एक्शन लूंगा.

NCB ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया आरोपों का जवाब

एनसीबी ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘’समीर वानखेडे ने 28 नवंबर 2019 को DG DRI के माध्यम से NCB के जोनल डायरेक्टर पद के लिए अप्पलाई किया था. उस ऍप्लिकेशन को NCB को 27 अगस्त 2020 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडाइरेक्ट टैक्सेस और कस्टम्स के ज़रिए बढ़ाया गया. उसके बाद 31 अगस्त 2020 को समीर वानखेड़े को मुंबई NCB के जोनल डायरेक्टर के पद पर 6 महीने के लोन पीरियड के लिए लाया गया. 31 अगस्त को समीर वानखेड़े ने NCB को जॉइन किया, उसके बाद से उन्होंने कभी भी दुबई जाने के लिए ऍप्लिकेशन नही दी. 27 जुलाई 2021 को कॉम्पीटिटेन्ट ऑथोरिटी से अप्रूवल लेने के बाद समीर वानखेड़े अपने परिवार के साथ मालदीव गए थे.’’

NCP-NCB के बीच कब शुरू हुआ युद्ध?

एनसीबी-एनसीपी के बीच युद्ध तब शुरू हुआ, जब जांच एजेंसी ने एक क्रूज शिप पर चल रही एक रेव पार्टी पर छापा मारा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जो कि अब 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं. इस मामले में एनसीबी ने 12 अन्य को गिरफ्तार किया. एजेंसी ने गुरुवार को मामले के संबंध में पूछताछ के लिए अभिनेत्री अनन्या पांडे को भी तलब किया.

यह भी पढ़ें-

Aryan Drugs Case: ड्रग्स केस में एक्ट्रेस Ananya Panday की NCB के सामने आज फिर पेशी, आर्यन के साथ इस चैट पर किया गया समन

PM Modi Address Nation: देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी नहीं होने दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget