एक्सप्लोरर

भारतीय सीमा के पास हवाई ठिकाने बना रहा है चीन, रॉ ने सेना को किया आगाह

रिसर्च एंड एनेलेसिस विंग यानि रॉ देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी है जो दूसरे देशों की सैन्य और गुप्त कारवाईयों पर नजर रखती है और समय समय पर सेना और सरकार को अलर्ट जारी करती है.

नई दिल्ली: देश की बड़ी खुफिया एजेंसी रॉ ने सीमा पर चीन की गतिविधियों को लेकर सेना को आगाह किया है. अपनी रिपोर्ट में रॉ ने कहा है कि भारतीय वायुसेना की गगनशक्ति एक्सरसाइज से बौखलाए चीन ने भारतीय सीमा पर तीन बड़े एयरपोर्ट्स का सैन्य-आधुनिकिकरण शुरू कर दिया है. चीन के टोही विमान पूरी भारतीय सीमा पर निगरानी कर रहे हैं और वायुसेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, चीन ने भारतीय सीमा से सटे अपने तीन बड़े हवाई अड्डे, होटान, होपिंग और ल्हासा लद्दाख से सटे होटान एयरबेस पर चीन ने कई बड़े हैंगर तैयार किए हैं. वायुसेना इन हैंगर्स का इस्तेमाल अपने लड़ाकू विमान खड़ा करने और दुश्मन से सुरक्षित करने के लिए इस्तेमाल करती है. इसी तरह तिब्बत की राजधानी ल्हासा में तो चीनी वायुसेना (यानि पीएल-एएफ) ने पहाड़ों के बीच में हैंगर बनाए हैं (माउंटन-हैंगर). होपिंग एयरफील्ड परमें चीन ने अतिरिक्त रनवे बनाए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा विमानों के ऑपरेशन एक समय में किए जा सकें.

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय वायुसेना ने टू-फ्रंट यानि चीन और पाकिस्तान सीमा पर एक साथ अबतक की सबसे बड़ी एक्सरसाइज, गगनशक्ति (8-23 अप्रैल) की थी. इस युद्धभ्यास में भारतीय वायुसेना ने करीब 11 हजार सोर्टि्ज यानि उड्डानें भरी थी. इस एक्सरसाइज के बाद चीन की मीडिया में भी गगनशक्ति और भारतीय वायुसेना की तुलना अमेरिकी वायुसेना से की गई थी. सूत्रों के मुताबिक उसके बाद से ही चीनी वायुसेना ने अपनी गतिविधियां भारतीय सीमा से सटे इलाकों में काफी बढ़ा दी हैं.

रिसर्च एंड एनेलेसिस विंग यानि रॉ देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी है जो दूसरे देशों की सैन्य और गुप्त कारवाईयों पर नजर रखती है और समय समय पर सेना और सरकार को अलर्ट जारी करती है.

रॉ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी टोही विमान भारतीय सीमा से खुफिया जानकारी इकठ्ठा कर रहे हैं. चीन के टीयू-154 विमान चेंगदू से लेकर लिंगजी, ल्हासा, गोंगा और होटन के बीच में लगातार लंबी उड़ानें भर रहे हैं.

खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के आईएल-76 मालवाहक विमान अपने एंडियूरेंस यानि क्षमता मापने के लिए डांगयांग और यानहू से हैनान द्वीप तक उड़ाने भर रहे हैं. गौरतलब है कि गगनशक्ति एक्सरसाइज के दौरान भारतीय सैन्य विमानों ने असम के झबुआ से अंडमान निकोबार और इंडोनेशिया के मलक्का-स्ट्रेट तक उड़ानें भरने का अभ्यास किया था.

भारतीय खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने अपनी रडार प्रणाली को सतह से आकाश में मार करने वाली मिसाइलों से जोड़कर भी अभ्यास किया है. ये अभ्यास हाल में दो बार किया गया.

चीन इस बात से भी चिंतित है कि कुछ दिन पहले ही उसके फीफ्थ जैनेरेशन स्टील्थ एयरक्राफ्ट जे20 को भी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, सुखोई तक ने ट्रैक कर लिया था. जबकि स्टील्थ एयरक्राफ्ट को कोई लड़ाकू विमान तो क्या कोई रडार भी नहीं पकड़ पाती है.

इंटेलीजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, पीएलए सेना की आर्टिलरी ब्रिगेड यानि तोपखाने ने भी गगनशक्ति के बाद रियल टाइम कॉम्बेट एक्सरसाइज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget