एक्सप्लोरर

सचिन पायलट के बगावती रुख पर रणदीप सुरजेवाला का बयान, कहा- गहलोत सरकार के पास है पूर्ण बहुमत

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सचिन पायलट पर बात करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

जयपुर: कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य सभी लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले हैं और खुले रहेंगे.

जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक से पहले संवाददाताओं से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा, ''कांग्रेस की सरकार राजस्थान में स्थिर है, कांग्रेस की सरकार को पूर्ण बहुमत है. कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.''

सुरजेवाला ने कहा, ''बीजेपी कितने भी षडयंत्र करे, मोदी सरकार कितने भी प्रपंच रचे, बीजेपी कितने भी हथकंडे अपनाये, ईडी, सीबीआई और आईटी कितनी भी छापेमारी करे वे चुनी हुई सरकार को नहीं गिरा पायेंगे. ये राजस्थान की जनता का जनमत है.''

कांग्रेस को राजस्थान की जनता ने चुना है- सुरजेवाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बगावती तेवरों की ओर इशारा करते हुए सुरजेवाला ने कहा, ''कभी कभी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो जाता है जो प्रजातांत्रिक प्रणाली में स्वाभाविक है. लेकिन वैचारिक मतभेद पैदा होने से चुनी हुई अपनी ही पार्टी की सरकार को कमजोर करना या बीजेपी को खरीद फरोख्त का मौका देना अनुचित है, गैर वाजिब है.''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस की चुनी हुई सरकार राजस्थान की जनता की सेवा के लिये है. और अगर कोई मदभेद है तो कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के सब दरवाजे सभी के लिये सदैव खुले थे, रहेंगे.' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'परिवार का हल परिवार में ही निकलेगा और यदि आप परिवार से टूटकर कहीं जायेंगे तो परिवार को भी नुकसान होगा और आपको भी नुकसान होगा. हमारे साथी बुद्धिमान है और मुझे विश्वास है कि वो ऐसा नहीं करेंगे.''

सचिन पायलट से कांग्रेस ने पिछले 48 घंटों में कई बार बात की- सुरेजवाला

पार्टी नेतृत्व की पायलट के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में सचिन पायलट से कांग्रेस नेतृत्व ने अनेक बार वार्तालाप और चर्चा की है. कांग्रेस के संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस कार्यसमिति के कई वरिष्ठ सदस्यों से और कांग्रेस नेतृत्व से उपमुख्यमंत्री पायलट से कई बार मौजूदा राजनैतिक परिस्थिति पर चर्चा भी की है.

सुरजेवाला के अनुसार, 'और कहा गया है कि खुलेमन से अगर कोई आपका मतभेद है तो आप आकर उसे पार्टी की फोरम पर रख सकते है. कोई ऐसी समस्या नहीं जिसका निदान, हल नहीं निकाला जा सकता. पार्टी फोरम पर वो अपनी बात रखें हम खुले मन से उसका हल निकालने को तैयार है.'

आयकर विभाग ने राज्य में एक दो जगह छापेमारी किए जाने पर सुरजेवाला ने कहा, 'बीजेपी के तीन अग्रिम विभाग (फ्रंटल ओर्गेनाइजेशन) है. एक आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई. जब भी प्रजातंत्र की हत्या मोदी और बीजेपी को करनी होती है तो बीजेपी के ये तीन अग्रिम विभाग सबसे पहले आगे आकर खड़े हो जाते है.'

यह भी पढ़ें.

भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Google, पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा

शरद पवार का बड़ा बयान- शिवसेना को बीजेपी से दूर रखने के लिए 2014 में दिया था समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget