एक्सप्लोरर

भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Google, पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ से बातचीत के बाद ट्वीट कर कहा कि हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Google के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की. इस बातचीत के ठीक बाद सुंदर पिचाई ने भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की.

पिचाई ने कहा, ‘‘आज मैं ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटलीकरण कोष’ की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहा हूं. इस पहल के तहत हम अगले पांच से सात साल में भारत में 10 अरब डालर यानी 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे.’’

उन्होंने कहा कि हमारा निवेश भारत के डिजिटलीकरण के चार प्रमुख क्षेत्रों पर केन्द्रित होगा. इसमें हर भारतीय तक उसकी भाषा में सस्ती पहुंच और सूचनाओं को उपलब्ध कराना, भारत की जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाओं का निर्माण करना, कारोबारियों को डिजिटल बदलाव के लिए सशक्त करना और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सामाजिक भलाई के लिए कृत्रिम मेधा और प्रौद्योगिकी लाभ पहुंचाना शामिल है.

इससे पहले पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा, "आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ बातचीत हुई. हमने कई विषयों पर बात की, खास तौर से तकनीक के जरिए भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के विषय में बातचीत की."

पीएम मोदी ने आगे बताया, "सुंदर पिचाई और मैंने कोरोना के समय में उभर रही नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की. हमने उन चुनौतियों पर भी चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं. हमने डेटा सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी के महत्व के बारे में भी बात की."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
Explained: चीन क्यों धराधर खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धराधर खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget