एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद असदुद्दीन ओवैसी का पहला बयान, '6 दिसंबर...'

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें बाबरी मस्जिद को लेकर वह अफसोस जताते हुए दिख रहे हैं.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह परोक्ष रूप से बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए अफसोस जाहिर करते हुए दिख रहे हैं. ओवैसी ने यह वीडियो सोमवार (22 जनवरी) को ही शाम 6:45 बजे X हैंडल पर अपलोड किया.

क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''अफसोस ये है कि कोई छह दिसंबर की बात नहीं करता... जब आप इन तमाम सियासी जमातों से पूछेंगे कि क्यों नहीं बात करते हो तो बोलते है- अरे भूल जाओ न भाई तुम लोग. मैं इन लोगों से पूछ रहा हूं, तुम्हारी बाप की मौत को भूल सकते क्या तुम? तुम तुम्हारी मां की मौत को भूल सकते हो क्या? आपने एक सिस्टमेटिक तरीके से इस मस्जिद को छीन लिया और कई इश्यूज पैदा हो गए.''

साजिश के तहत बाबरी को छीन लिया गया- असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने हाल में कर्नाटक के कलबुर्गी में बात करते हुए भी राम मंदिर पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों ने 500 वर्षों तक नमाज पढ़ी और व्यवस्थित तरीके से साजिश करके बाबरी मस्जिद को छीन लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के जीबी पंत यूपी में सीएम थे तब रात के अंधेरे में वहां मूर्तियां रखी गई थीं. ओवैसी ने कहा कि उस वक्त वहां के कलेक्टर नायर थे, जिन्होंने मस्जिद बंद करा दी थी और पूजा शुरू करा दी थी.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन गर्भगृह बनकर तैयार है. राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि प्राण प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर उपस्थित थे. इस समारोह से कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने दूरी बनाई थी.

यह भी पढ़ें- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ममता बनर्जी का पहला बयान, सद्भाव रैली के बाद क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget