एक्सप्लोरर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ममता बनर्जी का पहला बयान, '...लेकिन देवी सीता पर साध लेती है चुप्पी'

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा है.

Mamata Banerjee Rally: अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. सीएम ममता ने इस दिन कोलकाता में सद्भाव रैली निकाली, जिसके समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा. 

सीएम ममता ने यह भी आरोप लगाया कि वे (बीजेपी) भगवान राम की बात करते है लेकिन देवी सीता की बात नहीं करते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या आप (बीजेपी) महिला विरोधी हैं?

मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपनी रैली के लिए सभी धर्मों के लोगों से शामिल होने का आह्वान किया था. सीएम ममता ने कहा कि वह चुनाव से पहले धर्म का राजनीतिकरण करने में विश्वास नहीं करती हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा, ''मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसकी पूजा करता है. मुझे देश में बेरोजगारी से समस्या है. देश का पैसा कहां गया?''

'धर्म का राजनीतिकरण करने में विश्वास नहीं करती'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने रैली में अपने समापन संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुनाव से पहले धर्म का राजनीतिकरण करने में विश्वास नहीं करती. मैं ऐसी परिपाटी के खिलाफ हूं. मुझे भगवान राम की पूजा करने वालों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन लोगों की खान-पान की आदतों में हस्तक्षेप पर आपत्ति है.’’

सीएम बनर्जी ने विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं और अपनी पार्टी के नेताओं के साथ कोलकाता के हाजरा मोड़ से ‘सर्व-धर्म सद्भाव’ मार्च शुरू किया, जो पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर समाप्त हुआ.

माता सीता पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘ वे (बीजेपी) भगवान राम के बारे में बात करते हैं, लेकिन देवी सीता का क्या? वह वनवास के दौरान हमेशा भगवान राम के साथ रहीं. वे उनके बारे में नहीं बोलते क्योंकि वे महिला विरोधी हैं. हम देवी दुर्गा के उपासक हैं, इसलिए हमें धर्म के बारे में उपदेश देने की उन्हें कोशिश नहीं करनी चाहिए.'' सीएम ममता बनर्जी के साथ रैली में उनके भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए सीएम योगी, कहा- 'आज जीवन धन्य हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget