एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी के बयान के मामले में दानिश अली ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, 'दुनिया देख रही है...जरूरी कार्रवाई करें'

Danish Ali Letter On Ramesh Bidhuri: रमेश बिधूड़ी ने संसद में बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था. अब दानिश ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ सजा की मांग की है.

Danish Ali Letter To PM: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में आपत्तिजनक बयान मामले में बीएसपी सांसद दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. दानिश अली ने पीएम मोदी से मामले में आरोपी के खिलाफ उचित सजा की मांग की है.

बसपा सांसद ने अपने लिए सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है. पीएम मोदी को पत्र लिखने के बारे में जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की है. दानिश अली ने पत्र की कॉपी साझा करते हुए पोस्ट किया, ''दुनिया देख रही है…. आप इस बार भी खामोश हैं!''

'आठ दिन हो गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई'

दानिश अली ने कहा, ''आज आठ दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैं जिस सदन का सदस्य हूं, उसके नेता नरेंद्र मोदी जी को एक खत मैंने आज लिखा है क्योंकि उनकी जिम्मेदारी बनती है. 21 सितंबर को जो हुआ सदन के अंदर और उससे तीन दिन पहले मोदी जी ने सदस्यों के आचरण की बात की थी.''

मन की बात में भी संज्ञान नहीं लिया- दानिश अली

बीएसपी सांसद ने कहा, ''जी20 के नाम पर हमने वसुधैव कुटुंबकम की बात की लेकिन बापू के देश में जो लिंचिंग की घटना हो रही है उससे पूरी दुनिया को हम क्या मैसेज दे रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी अभी तक नहीं टूटी. मन की बात में भी उन्होंने संज्ञान नहीं लिया. दोषी को अगर जाने दिया जाता है तो ये सदन के लिए सबसे बड़ी बेइज्जती की बात है.''

उन्होंने कहा, ''स्टिंग आपरेशन में कुछ सांसद दोषी पाए गए तो सोमनाथ चटर्जी ने दस सांसदों की सदस्यता खत्म कर दी थी. कम से कम दोषी सांसद को लोकसभा से उसकी सदस्यता खत्म करें और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करें. मैंने पीएम को लिखे खत में कहा है कि आपकी ओर से एक बयान तो आना चाहिए जिसमें आप इस तरह की हेट स्पीच की निंदा करें.''

यह भी पढ़ें- M Modi Rally Schedule: अक्टूबर में पीएम मोदी के तूफानी दौरे, एमपी, राजस्थान समेत 4 राज्यों का ये रहा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget