एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: 'रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर दो पूर्व केंद्रीय मंत्री ऐसे हंस रहे थे, जैसे...', सुप्रिया श्रीनेत का BJP सांसदों पर निशाना

Ramesh Bidhuri Controversy: संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में जब रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर टिप्पणी की थी. तब बीजेपी सांसद हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद उनके पास बैठे थे.

Ramesh Bidhuri Remark: बीएसपी सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बिधूड़ी के बयान के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी को निशाने पर ले लिया है. इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने सदन में मौजूद बीजेपी के अन्य सांसदों पर सवाल खड़े किए हैं. 

कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार (23 सितंबर) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "रमेश बिधूड़ी ने संसद में जो कहा, उससे संसद की गरिमा तार-तार हो गई, लेकिन दुख की बात ये है कि रमेश बिधूड़ी आपत्तिजनक बातें कहते रहे और दो पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद ऐसे हंसते रहे जैसे उन्होंने कोई मजाक किया हो." 

रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन ने खुद को किया अलग

रमेश बिधूड़ी ने 21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में दानिश अली पर टिप्पणी की थी. इस दौरान हर्ष र्धन और रविशंकर प्रसाद उनके पास बैठे हंसते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि, रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन ने रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है. 

"शोर के कारण पूरी बात नहीं सुन पाए"

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह किसी भी अशोभनीय टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं. वहीं हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि इस विवाद में कुछ लोगों ने उनका नाम घसीटा है. उन्होंने दावा किया कि उस समय सदन में ज्यादा शोर के कारण वे ठीक से पूरी बात नहीं सुन सके थे. 

स्पीकर ओम बिरला को लेकर क्या कहा?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "सबसे बड़ी परीक्षा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की थी. विपक्षी सदस्य अगर गहरी सांस भी लेते हैं तो निलंबित हो जाते हैं और यहां एक सांसद ने नफरत भरा भाषण दिया और उन्हें केवल थोड़ी डांट पड़ी." 

बीजेपी ने दिया कारण बताओ नोटिस

दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ने रमेश बिधूड़ी को चेतावनी दी कि अगर आगे कभी इस तरह का व्यवहार किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. 

ये भी पढ़ें- 

निज्जर ने भारत में आतंकी हमलों के लिए की फंडिंग, कनाडा में कैंप लगाकर देता था हथियार चलाने की ट्रेनिंग, ISI को लेकर भी बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! इंदिरा कैंटीन पर शिकंजा
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! इंदिरा कैंटीन पर शिकंजा
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget