एक्सप्लोरर

विवादों के 'बाबा': रेप से लेकर नपुंसक बनाने का आरोप, लंबी है फेहरिस्त

लोगों को हर समस्या से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले गुरमीत राम रहीम विवादों के 'बाबा' के नाम से भी जाने जाते हैं. वजह है उनसे जुड़े विवादों की लंबी फेहरिस्त जिसमें एक दो नहीं हैं बल्कि ऐसे कई मामले हैं जिनसे डेरा प्रमुख का नाम जुड़ा है.

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रेप के केस में आज पंचकूला की सीबीआई कोर्ट का दोपहर ढाई बजे फैसला आएगा. लोगों को हर समस्या से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले गुरमीत राम रहीम विवादों के 'बाबा' के नाम से भी जाने जाते हैं. वजह है उनसे जुड़े विवादों की लंबी फेहरिस्त जिसमें एक दो नहीं हैं बल्कि ऐसे कई मामले हैं जिनसे डेरा प्रमुख का नाम जुड़ा है.

विवादों के 'बाबा'

गुरमीत राम रहीम का विवादों से नाता रहा है. राम रहीम पर यौन शोषण के अलावा सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के अपमान और डेरा के 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के भी आरोप हैं.

बाबा राम रहीम पर आरोप

  • राम रहीम पर सबसे बड़ा आरोप 15 साल पुराना साल 2002 का है जिसमें सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाने वाली है. 2002 में बाबा राम रहीम पर डेरे की एक साध्वी ने यौनशोषण के आरोप लगाए थे. साध्वी ने पीएम दफ्तर को लिखी चिट्ठी में खुद के और कई साध्वियों के साथ यौन शोषण की शिकायत की थी जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई.
  • इसी दौरान सिरसा के पूरा सच अखबार में साध्वी की कहानी छपने के बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या हो गई और इसके पीछे भी डेरे का नाम उछला.
  • 2003 में डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की भी हत्या हो गई इसके पीछे भी डेरे का नाम आया कहा जाता है कि वो डेरे के कई राज जान चुका था.
  • 2007 में बाबा राम रहीम पर एक विज्ञापन में सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की पोशाक पहने थे इसे लेकर पंजाब हिंसा भी भड़की थी.
  • यही नहीं पंजाब के सुनाम में 17 मई 2007 को प्रदर्शन कर रहे सिखों पर डेरा प्रेमी ने गोली चलाई, जिसमें सिख युवक कोमल सिंह की मौत हो गई, जिसके बाद सिखों ने डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन किया. पंजाब में राम रहीम के जाने पर पाबंदी लग गई. डेरा सच्चा सौदा इस मामले में झुकने को तैयार नहीं था. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूरे पंजाब व हरियाणा में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था.
  • 2010 में डेरा के ही पूर्व साधु राम कुमार बिश्नोई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा के पूर्व मैनेजर फकीर चंद की गुमशुदगी की सीबीआई जांच की मांग की और आरोप लगाया कि डेरा प्रमुख के आदेश पर ही फकीरचंद की हत्या की गई.
  • हाईकोर्ट से CBI जांच के आदेश से बौखलाए डेरा प्रेमियों ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में एक साथ बवाल कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और बसों में आगजनी की हालांकि CBI जांच के दौरान मामले में सुबूत नहीं जुटा पायी और क्लोज़र रिपोर्ट फाइल कर दी. बिश्नोई ने उच्च न्यायालय में क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी है.
  • फतेहाबाद जिला के रहने वाले पूर्व डेरा साधु हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा प्रमुख पर डेरा के 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के आरोप लगाया था. चौहान ने अपनी याचिका ने बताया था कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या प्रकरण में आरोपी निर्मल व कुलदीप भी डेरा के नपुंसक साधु हैं. इसके बाद कोर्ट ने हत्या मामलों में जेल में बंद डेरा के साधुओं के पूछताछ के आदेश दिए जिसमें उन्होंने भी माना कि वे नपुंसक हैं लेकिन वो अपनी मर्जी से बने हैं.
  • याचिका में यह भी बताया गया था कि डेरा के एक साधु विनोद नरूला ने सिरसा की कोर्ट में गोली मारकर खुदकुशी की थी. विनोद भी नपुंसक ही था. हंसराज चौहान ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कोर्ट के सामने पेश की जिसके बाद से ये मामला अदालत में विचाराधीन है.
  • दिसंबर 2012 में सिरसा में डेरा सच्चा सौदा की नामचर्चा को लेकर एक बार फिर सिख और डेरा प्रेमी आमने सामने आ गए. यहां डेरा प्रेमियों ने गुंडई दिखाई और गुरुद्वारा पर धावा बोला. इसके अलावा सिखों के वाहनों को आग के हवाले किया गया और पत्थर भी फेंके गए. सिरसा में स्थिति को काबू करने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा.

रेप केस में फैसले पर सबकी नजर बाबा राम रहीम पर कई आरोप लगे हैं लेकिन डेरा समर्थक और बाबा खुद इन आरोपों से हमेशा इनकार करते आए हैं फिलहाल साध्वी यौन शोषण मामले में आने वाले फैसले पर सबकी नजर है क्योंकि ये फैसला ही बताएगा कि 5 करोड़ भक्तों का दावा करने वाले बाबा राम रहीम जेल जाएंगे या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget