एक्सप्लोरर

'देश की आत्मा के डीएनए में हैं राम', बोले कुमार विश्वास, विपक्ष से कहा- राजनीति न करें

Kumar Vishwas on Ayodhya: अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गणमान्य लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है.

Kumar Vishwas: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए कवि डॉ. कुमार विश्वास भी अयोध्या पहुंचे हुए हैं. उन्होंने कहा है कि अयोध्या में बने राम मंदिर से लोगों का दुख अब खुशी और उत्साह में बदल गया है. उन्होंने इशारों में ये बात भी कही कि राम मंदिर को बीजेपी ने नहीं बनवाया है, बल्कि लोगों ने राजनीतिक नेतृत्व पैदा कर इसे बनाया है. कुमार विश्वास ने विपक्षी नेताओं के राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर उन पर तंज भी कसा. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, 'राम मंदिर भारत का एक सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आंदोलन था. उससे राजनीति में भी कुछ लोग मिले और जुड़े, कुछ सरकारें बनीं और गिरीं. राम मंदिर आंदोलन के आवेग को समझने की भूल राजनीतिक पंडितों ने की.' उन्होंने कहा, 'राम इस देश की आत्मा का डीएनए हैं. लोगों ने सोचा की मंडल-कमंडल की लड़ाई है. लोगों ने ये भी सोचा कि भाजपा-जनता दल की लड़ाई है. मगर ऐसा नहीं था.'

किसकी वजह से बना है राम मंदिर?, कुमार विश्वास ने दिया जवाब

कुमार विश्वास ने बताया कि आखिर किसने राम मंदिर को बनवाया है. विश्वास ने कहा, 'लोगों को लगता है कि किसी पार्टी ने राम आंदोलन शुरू किया. असल में बहुसंख्यक हिंदू समाज के पास सक्षम राजनीतिक नेतृत्व नहीं था. उसने अपने आंदोलन के लिए राजनीतिक नेतृत्व पैदा किया.' उन्होंने कहा, 'राम के प्रति श्रद्धा उन लोगों के मन में भी जो लोग पूजा-पाठ नहीं करते हैं. एक व्यक्ति दिन भर में 100 बार राम की बात करता है. बच्चे के पैदा होने से लेकर उसके बोलने तक राम का नाम लिया जाता है.'

मंदिर नहीं बनने का दुख खत्म हुआ

कवि विश्वास ने बताया, 'ऐसे में जो लोग इतने अंदर तक राम को मानते हैं, उस विचार के खिलाफ विमर्श खड़ा करना, मेरे ख्याल से समय की राजनीति की भूल थी. सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से फैसला किया गया. 500 वर्षों की लड़ाई रही है.' उन्होंने कहा, 'लोगों को लगता था कि वे अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना पा रहे हैं. आज एक नई व्यवस्था ने इसे बिल्कुल पलट कर रख दिया है. अयोध्या में बेहतरीन सड़कें और एयरपोर्ट बनाए गए हैं. राम मंदिर नहीं बनने को लेकर जो दुख था, वो अब आनंद में बदल गई है.'

विपक्ष के नहीं आने पर क्या बोले कुमार विश्वास?

वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि विपक्ष के कई नेता अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आ रहे हैं. इस पर कुमार विश्वास ने कहा, 'इसके राजनीतिक कारण हो सकते हैं. एक पंक्ति कही गई है कि जब नाश मानुष पर छाता है, विवेक पहले मर जाता है. जिनको निमंत्रण दिया गया, वो फिर भी नहीं आ रहे हैं. हालांकि, उनके आने या नहीं आने से राम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. इस तरह के मांगलिक अवसरों पर ऐसे राजनीति करना ठीक नहीं है.'

यह भी पढ़ें: अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, कई बड़े चेहरे मंदिर में मौजूद, 12:05 से शुरु होगी प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget