एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम, रोड, ट्रेन और फ्लाइट से जा सकेंगे अयोध्या धाम, जानिए क्या-क्या हैं विकल्प

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में बने राम मंदिर तक पहुंचने के लिए रोड और ट्रेन के अलावा हवाई जहाज का भी विकल्प लोगों के पास है. यहां हाल ही में एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है.

Ram Mandir Ayodhya Latest News: अयोध्या में राम मंदिर का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद लोग भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे. इस मंदिर को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.

अयोध्या में काफी समय पहले से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग चुका है. लाखों लोग ऐसे हैं जो उद्घाटन के मौके पर या उसके बाद मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं. अगर आप भी राम की नगरी जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन रूट, आवाजाही के लिए ट्रांसपोर्ट के ऑप्शंस व अन्य चीजों को लेकर कंफ्यूज हैं तो परेशान न हों. हम यहां आपको अयोध्या पहुंचने के सारे विकल्पों की जानकारी विस्तार से देंगे.

1. हवाई जहाज के जरिये

आप अयोध्या तक हवाई जहाज के जरिये भी पहुंच सकते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दिसंबर 2023 में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था. कई एयरलाइंस कंपनियों ने अभिषेक समारोह के अवसर पर शहर के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की है. इसके बाद भी उड़ानें जारी रहेंगी. इसके अलावा आप गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज हवाई अड्डे तक भी फ्लाइट लेकर यहां आ सकते हैं.

2. ट्रेन का भी है विकल्प

केंद्र सरकार ने अयोध्या से पूरे देश को ट्रेन के जरिये जोड़ने पर भी ध्यान दिया है. इसी कड़ी में कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं. सरकार ने अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेश का निर्माण किया है. ऐसे में आप गोरखपुर या उससे आगे जाने वाली अधिकतर ट्रेन से यहां तक जा सकते हैं.

3. सड़क के जरिये बस और कार से

अयोध्या के लिए आप बस का सहारा भी ले सकते हैं. यूपी रोडवेज के अलावा कई और बसें भी अयोध्या तक चल रही हैं. आपको उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से चलती हैं. इसके अलावा आप अपने वाहन से आना चाहते हैं और दिल्ली एनसीआर में हैं तो युमना एक्सप्रेसवे होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए अयोध्या तक पहुंच सकते हैं.

इन तारीखों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि यह काम 23 या उसके बाद करें. दरअसल, अयोध्या में 20 जनवरी से ही बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है. अयोध्या के अंदर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की ही अनुमति होगी. इसके लिए भी यहां के लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा. पुलिस और प्रशासन ने अयोध्या के अंदर रहने वालों से 22 जनवरी तक बाहर न निकलने की अपील की है. ऐसे में 22 तारीख तक अयोध्या जाने का प्लान न बनाएं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए खुलेगा. 22 को सिर्फ आमंत्रित सदस्य ही दर्शन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Inauguration: 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...', जर्मन सिंगर ने गाया भजन, फैन हुए लोग बोले- इनमें भी राम बसते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News
Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget