एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...', जर्मन सिंगर ने गाया भजन, फैन हुए लोग बोले- इनमें भी राम बसते हैं

जर्मनी की सिंगर कैसेंड्रा मे स्पिटमैन'राम आएंगे' गाती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसे लेकर अयोध्या में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस कार्यक्रम को लेकर भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. नेपाल से लेकर अमेरिका तक में रहने वाले हिंदू अपने अपने तरीके से इस दिन को मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर जर्मनी की सिंगर का राम भजन खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस राम भजन को लेकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.  

जर्मनी की सिंगर कैसेंड्रा मे स्पिटमैन'राम आएंगे' गाती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके गाने पर प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने कहा कि इनमें भी राम बसते हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'जय श्री राम'. एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान राम आप पर अपनी कृपा बनाए रहें.

पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जर्मन सिंगर कैसेंड्रा मे स्पिटमैन की अपने मन की बात कार्यक्रम में तारीफ कर चुके हैं. सितंबर 2023 में उन्होंने अपने कार्यक्रम में 21 साल की जर्मन सिंगर कैसेंड्रा का जिक्र किया था. वे आंखों से देख नहीं सकतीं. कैसेंड्रा ने पिछले दिनों 'जगत जाना पालम' और 'शिव पंचाक्षर स्त्रोतम' का गायन किया था. इसका जिक्र करते ही पीएम मोदी ने कैसेंड्रा ने की तारीफ की थी. 

पीएम मोदी ने कैसेंड्रा द्वारा गाए गए इन गानों को अपने कार्यक्रम में जगह दी थी. उन्होंने कहा था, इतनी सुरीली आवाज… और हर शब्द भावनाओं को दर्शाता है. हम ईश्वर के प्रति उनके लगाव को भी महसूस कर सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आवाज जर्मनी की एक बेटी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget