एक्सप्लोरर

तारीख 22 जनवरी, समय 12.29 और जगह अयोध्या... छत्र के साथ एंट्री, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दंडवत दिखे मोदी, जानें एक-एक डिटेल    

पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर पहुंचे. गर्भगृह में पीएम मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया.

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार (22-01-2024) को करीब साढ़े बारह बजे (12.29 बजे) प्राण प्रतिष्ठा हुई. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और भगवान राम की मूर्ति को दंडवत प्रणाम किया. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने 11 का अपना व्रत भी तोड़ा. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पीएम मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत,यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मौजूद रहे. 

पीएम मोदी करीब 11.30 बजे राम मंदिर पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी का अतिथियों ने ताली बजाकर स्वागत किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीएम को रामनामी पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस दौरान सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और सफेद रंग का पटका पहना. पीएम मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया. इस दौरान पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे. गर्भगृह में पीएम मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया. इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की. 

 कुछ तो कमी थी जो इतनी सदियों तक मंदिर न बन पाया, आज कमी पूरी हुई- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी

प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है. इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम! अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, चिरंजीवी, रामचरन, जैकी श्रॉप, आयुष्मान खुराना, पवन कल्याण, रणबीर कपूर, कंगना रनौत, नीता अंबानी, अनिल अंबानी समेत तमाम मेहमान शामिल हुए. इस समारोह में 7000 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद इमोशनल हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा, यूं गले लग दी एक-दूसरे को बधाई

सीएम योगी बोले-  मन भावुक है 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी ने समारोह को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा, प्रभु रामलला के नव्य दिव्य और भव्य मंदिर में विराजने की आप सबको बधाई. मन भावुक और भाव विभोर है. आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे. भारत का हर नगर राम मय है. सभी राम राम जप रहें हैं. पूरा राष्ट्र राममय है. ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं. आखिर भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी. दर्जनों पीढियां धरा धाम से साकेत धाम में विलीन हो गईं. शायद यह पहली बार हो रहा है कि किसी देश की बहुसंख्यक वर्ग ने अपने आराध्य देव का मंदिर बनाने के लिए इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो. प्रधानमंत्री जी का आभार और अभिनंदन. हमारे प्रभु की अलोकिक छवि है. धन्य है वह शिल्पी जिसनें मन में बसे श्रीराम की छवि को मूर्त रूप दिया है .

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था

आज के आनंद का वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता- मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज के आनंद का वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता है. उन्होंने पीएम मोदी को तपस्वी की उपाधि दी. उन्होंने कहा कि रामलला के साथ भारत का स्व लौटकर आया है. आज 500 वर्षों बाद राम लला यहां लौटे हैं और जिनके प्रयासों से हम आज का यह स्वर्ण दिन देख रहे हैं उन्हें हम कोटि-कोटि नमन करते हैं. इस युग में राम लला के यहां वापस आने का इतिहास जो कोई भी श्रवण करेगा उसके सारे दुख-दर्द मिट जाएंगे, इतना इस इतिहास में सामर्थ्य है.

अब रामलला टेंट में नहीं रहेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे, हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी. ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''सियावर रामचंद्र की जय... आज हमारे राम आ गए हैं. 22 जनवरी 2024 का ये सूरज एक नई आभा लेकर आया है.' उन्होंने कहा कि बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन कंठ अवरुद्ध है. उन्होंने कहा कि यह क्षण अलौकिक और पवित्र है. सदियों की तपस्या के बाद राम लौटे हैं. प्रभु राम से क्षमा याचना भी करता हूं. आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे. ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget