एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratistha: प्राण प्रतिष्ठा के बाद इमोशनल हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा, यूं गले लग दी एक-दूसरे को बधाई

Ram Mandir Pran Pratistha: बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा दोनों ने ही राम मंदिर के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. 1992 में दोनों ने कारसेवा की थी.

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जैसे ही इस मंदिर का उद्घाटन किया, वैसे ही कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमानों के चेहरे खिल उठे. वहीं, कुछ मेहमान भगवान राम के बालस्वरूप को देखकर भावुक हो गए. ऐसे ही नेताओं में बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा थीं जो उस क्षण भावुक हो गई थीं. दोनों ने गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी.

इस दौरान साध्वी ऋतंभरा थोड़ा भावुक भी दिखीं लेकिन दूसरे ही पल चेहरे पर एक सुकून भी था जो रामलला के अपने धाम आने को लेकर था. राम मंदिर के आंदोलन में इन दोनों का भी अहम योगदान रहा है. दोनों ने 1992 में कार सेवा की थी.

कौन हैं उमा भारती? 

उमा भारती बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम रही हैं. उमा साध्वी हैं और साध्वी के रूप में ही राजनीति में एंट्री की थी. बीजेपी से जुड़ने के बाद उमा भारती 1984 में पहली बार चुनाव लड़ीं और हार गईं. 1989 के चुनावों में उन्हें जीत मिली. वर्ष 1991 में वह खुजराहो लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरीं और जीत हासिल की. इसके बाद वह लगातार तीन बार इस सीट पर जीतीं. 1999 में भोपाल सीट से उम्मीदवार बनीं और यहां भी जीत हासिल की. वाजपेयी सरकार में उमा भारती ने कई मंत्रालय संभाले. वर्ष 2003 में उमा भारती मध्य-प्रदेश की सीएम चुनी गईं.

कौन हैं साध्वी ऋतंभरा

साध्वी ऋतंभरा का जन्म पंजाब के लुधियाना स्थित दोराहा में हुआ था. बचपन में इनका नाम निशा था. महज 16 वर्ष की उम्र में हरिद्वार के गुरु परमानंद गिरी से दीक्षा लेकर यह साध्वी बन गईं और इनका नया नाम ऋतंभरा रखा गया. ऋतंभरा राम कथा कहती हैं.

राम जन्म भूमि के लिए दोनों का संघर्ष

राम जन्म भूमि के लिए उमा भारती के संघर्ष की बात करें तो इन्होंने साध्वी ऋतंभरा के साथ मिलकर अयोध्या मसले पर आंदोलन शुरू किया. इसके अलावा जुलाई 2007 में रामसेतु को बचाने के लिए भी उमा भारती ने आंदोलन किया. वहीं, साध्वी ऋतंभरा की बात करें तो 1980 के दशक में साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा बन गईं थीं. तब इन्होंने हिंदू जागृति अभियान की कमान संभाली थी. 6 दिसंबर, 1992 को जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया तब साध्वी ऋतंभरा वहीं पर थीं. बाबरी विध्वंस के लिए 68 नामजद आरोपियों में इनका भी नाम था.

ये भी पढ़ें

Ram Lalla Pran Pratishtha: मनमोहक मुस्कान, स्वर्ण आभूषण...अयोध्या में विराजमान हुए रामलला, पहले दर्शन का आप भी देखिए वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget