एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: ऐसी होगी मानसून सत्र के दौरान संसद की तस्वीर, आज 45 नेताओं ने राज्यसभा में ली शपथ

कोरोना काल के बीच आज नए राज्यसभा सांसदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ. राज्यसभा में आज नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली.

नई दिल्ली: कोरोना काल के बीच आज नए राज्यसभा सांसदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ. राज्यसभा में आज नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली और इस दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने यह भी बता दिया कि आने वाले मानसून सत्र में किस तरह की तस्वीर देखने को मिलेगी.

शपथ ग्रहण के दौरान पहले से अलग दिखी राज्यसभा की तस्वीर

दूर-दूर बैठे नवनिर्वाचित सांसद, मुंह पर मास्क और जगह-जगह रखा सैनिटाइजर, कुछ इस तरह से दिखी राज्यसभा की आज की तस्वीर. आज राज्यसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसद शपथ के लिए पहुंचे थे. इन सांसदों में दिग्विजय सिंह, शरद पवार से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई नवनिर्वाचित सांसद शामिल थे.

वैसे तो ये शपथ ग्रहण पहले ही होना था लेकिन कोरोना की वजह से शपथ ग्रहण लगातार टलता जा रहा था. लेकिन आज जब शपथ ग्रहण हुआ तो उस दौरान यह तस्वीर सामने आई यह तस्वीर संसद की पहले की तस्वीर की तुलना में बिल्कुल अलग कही जा सकती है.

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का रखा गया ध्यान

नवनिर्वाचित सांसद राज्यसभा में बैठे हुए तो जरूर नजर आए, लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया. इतना ही नहीं राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू समेत सभी सांसदों और राज्यसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों लोगों के मुंह पर मास्क था. साथ ही जगह-जगह सैनिटाइजर रखा हुआ नजर आ रहा था.

हस्ताक्षर करने वाले पेन को लेकर भी बरती गई खासी सावधानी

इस दौरान राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने बार-बार कोरोना काल में और ज़्यादा सावधानी बरतने का जिक्र किया. इसी दौरान वेंकैया नायडू ने शपथ के बाद हस्ताक्षर करने को लेकर भी नए सांसदों को एहतियात बरतने को कहा.

वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि हस्ताक्षर करने के लिए अगर मुमकिन है तो पेन अपने साथ लाएं. वहीं अगर पेन नहीं है तो राज्यसभा की तरफ से जो पेन दिया जा रहा है, उसको हस्ताक्षर करने के बाद अपने साथ लेकर जाएं. जिससे कि कोई दूसरा सांसद उस पेन का इस्तेमाल ना करें.

संसद सत्र को लेकर राज्यसभा के चेयरमैन और लोक सभा के स्पीकर कर चुके हैं चर्चा

आज हुए इस शपथ ग्रहण से संसद के मानसून सत्र में क्या तस्वीर देखने को मिल सकती है उसकी एक बानगी जरूर पेश कर दी है. फिलहाल चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि संसद का मॉनसून सत्र कैसे बुलाया जाए. इसको लेकर हाल ही में राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू और लोकसभा की स्पीकर ओम बिड़ला के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक भी हुई थी. जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोकसभा और राज्यसभा के मॉनसून सत्र को बुलाया जाए.

1 दिन लोकसभा तो 1 दिन राज्यसभा चलाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस चर्चा के दौरान ये प्रस्ताव भी रखा गया कि लोकसभा और राज्यसभा को एक साथ-साथ चलाने की जगह अल्टरनेट तरीके से चलाया जाए. यानी कि जिस वक्त लोकसभा चल रही हो उस वक्त राज्यसभा ना चले और जिस वक्त राज्यसभा चल रही हो उस वक्त लोकसभा ना चले.

जब लोकसभा चल रही हो तो उसके कुछ सांसद राज्यसभा के चेंबर और गैलरी में मौजूद रहे. साथ ही जब राज्यसभा चल रही हो तो उस दौरान राज्यसभा के सांसद लोकसभा की गैलरी और चेंबर में मौजूद रहे. और वहां से राज्यसभा की कार्रवाई का हिस्सा बने.

संसद के दो सत्रों के बीच 6 महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता

फिलहाल इन सारे पहलुओं पर चर्चा हो रही है और जब एक बार चर्चा पूरी हो जाएगी तो उसके बाद संसद के मानसून सत्र की तारीख का एलान किया जाएगा. अब तक की चर्चाओं के मुताबिक संसद का मानसून सत्र अगस्त के आखिरी हफ्तों में शुरू हो सकता है.

वैसे भी संविधान के हिसाब से संसद के दो सत्रों के बीच 6 महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता और इस लिहाज से संसद का मॉनसून सत्र हर हाल में 30 सितंबर से पहले पूरा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें.

COVID 19: कश्मीर घाटी में आज शाम से अगले 6 दिन तक लॉकडाउन की घोषणा

SBI में है अकाउंट और चेक करना है बैलेंस तो ये तरीके जान लें आप 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'मोदी जी का लड़का नहीं है, पोता नहीं, वो क्या...', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर भड़के ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी
'मोदी जी का लड़का नहीं है, पोता नहीं, वो क्या...', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर भड़के ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
SC On Student Protest: छात्र प्रदर्शन पर सुनवाई की मांग लेकर पहुंचे वकील को SC की फटकार- ‘हमारा समय बर्बाद न करें’
छात्र प्रदर्शन पर सुनवाई की मांग लेकर पहुंचे वकील को SC की फटकार- ‘हमारा समय बर्बाद न करें’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget