एक्सप्लोरर

SBI में है अकाउंट और चेक करना है बैलेंस तो ये तरीके जान लें आप

SBI के ग्राहक हैं और अकाउंट बैलेंस चेक करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर आपको वो सभी बताए जा रहे हैं.

SBI Account Balance Check: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और इसके लाखों खाताधारक हैं. कई खाताधारक तो मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को ऐसा करने में दिक्कत आती है. लिहाजा हम यहां आपको ऐसे कुछ और तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे एसबीआई के खाताधारक अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं.

एसबीआई के एटीएम से ऐसे चेक करें बैलेंस अगर आपके पास एसबीआई का डेबिट कार्ड है तो आप एसबीआई के एटीएम कार्ड के जरिए भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. सबसे पहले एसबीआई के एटीएम में जाएं और कार्ड डालकर अपना पिन कोड डालें और बैलेंस इंक्वायरी के विकल्प पर टच करें और इसके बाद आपके अकाउंट का बैलेंस चेक कर लें.

एसएमएस के जरिए बैलेंस चेक करें एसबीआई के खाताधारक एसएमएस के जरिए भी अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं और आप एटीएम जाने की जहमत नहीं उठाना चाहते हैं तो आप उस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं जिसे आपने बैंक में रजिस्टर करा रखा है. इसके लिए आपको REG टाइप करना है फिर स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर लिखना है. इसके बाद 09223488888 पर एसएमएस भेज देना है. उदाहरण के लिए REG <space> Account Number और 09223488888 पर भेज देंगे.

टोल फ्री नंबर से ऐसे चेक करें बैलेंस एसबीआई अपने ग्राहकों को ये सुविधा दे रहा है कि वो टोल फ्री नंबर से अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं और इसके लिए जो नंबर जारी किया गया है वो 09223766666 है. ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर को कॉल करना होगा और इसके बाद उसके फोन पर अकाउंट बैलेंस से जुड़ी जानकारी आ जाएगी.

नेटबैंकिंग का विकल्प तो है ही जैसे कि अधिकांश ग्राहक इस समय नेटबैंकिंग के जरिए अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर लेते हैं लेकिन जिन ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं हैं उन्हें हम बता रहे हैं कि कैसे वो अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं. सबसे पहले एसबीआई के नेट बैंकिंग पेज पर जाएं और इसके बाद लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालें. इसके बाद एसबीआई की नेटबैंकिंग साइट खुल जाएगी और आपको बैंक अकाउंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा और यहां आप अपना बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा एसबीआई की नेटबैंकिंग साइट पर आप और भी कई जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

आपका पैसा: सीनियर सिटिजन्स के लिए फायदे का सौदा, कॉरपोरेट FD में रिटर्न ज्यादा

काम की खबर: सोने से ज्यादा चांदी में फायदा, हाई रिटर्न के लिए लगाएं सिल्वर में पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget