एक्सप्लोरर

राजस्थान: कोरोना रिपोर्ट को लेकर असमंजस, पॉजिटिव और नेगेटिव को लेकर फंसा पेंच

कोरोना रिपोर्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बिना जांच किए ही लोगों को कोरोना संक्रमित करार दिया जा रहा है. इतना ही नहीं जांच के बाद पहले पॉजिटिव और फिर निगेटिव होने के मामले भी सामने आए हैं.

जयपुर: कोरोना ने पूरे देश में क़हर बरपा रखा है लेकिन अब इसकी जांच को लेकर भी सवालिया निशान लगने लगे है. राजस्थान से लेकर देश को राजधानी दिल्ली तक हो रही कोरोना जांच की रिपोर्ट संदेह के दायरे में आने लगी है और ऐसा सिर्फ़ आम लोगों के साथ ही नहीं बल्कि ख़ास लोगों के साथ भी हो रहा है.

सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना जांच के बाद क्या हुआ?

राजस्थान की नागौर सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना जांच की जो रिपोर्ट आई है उससे तो ये साफ़ हो चुका है कि या तो जांच का तरीक़ा या फिर रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया कही ना कही दोषपूर्ण है. सांसद बेनीवाल की लोकसभा सत्र से पहले लोक सभा सचिवालय के माध्यम से कोरोना जांच 11 सितम्बर को दिल्ली में हुई.

सैम्पल देकर बेनीवाल जयपुर आ गए और इसके बाद उन्हें 13 सितम्बर को लोक सभा सचिवालय से ये बताया गया कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं. यहां ये बताना भी ज़रूरी है कि बेनीवाल को अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण हो चुका था और वो क़रीब दस दिन तक जयपुर के आर यूएचएस अस्पताल में भर्ती रहकर इलाज भी करवा चुके थे. इसके बाद कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बेनीवाल को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.

लेकिन इसके बाद बेनीवाल को दिल्ली में हुई जांच को रिपोर्ट जब पॉज़िटिव आयी तो उन्होंने 13 सितम्बर को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में अपनी कोरोना जांच फिर से करवाई और 14 सितम्बर को इस जांच की जो रिपोर्ट आयी वो बेहद चौकाने वाली रही क्योंकि हनुमान बेनीवाल कोरोना नेगेटिव पाए गए. अब मुश्किल ये कि सांसद बेनीवाल आख़िर खुद को क्या माने? कोरोना पॉज़िटिव या नेगेटिव.

बिना जांच किए ही लोगों को कोरोना संक्रमित करार दिया जा रहा है हनुमान बेनीवाल तो एक बानगी मात्र है जयपुर में तो कोरोना जांच का सरकारी सिस्टम इतना लचर है कि यहां तो बिना जांच किए ही लोगों को कोरोना संक्रमित करार दिया जा रहा है. बीजेपी नेता और राज्य महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कोरोना का कोई सैम्पल तक नहीं दिया लेकिन उनके पति विनय शर्मा के मोबाइल फ़ोन पर सरकारी सिस्टम से संदेश भेजा गया कि आपकी पत्नी सुमन शर्मा कोरोना पॉज़िटिव हैं.

पॉज़िटिव और नेगेटिव को लेकर फंसा पेंच ओम प्रकाश सोनी जयपुर में रहते हैं और उनकी उम्र है 68 साल के आसपास. थोड़ी तबियत बिगड़ी तो शेखावटी अस्पताल पहुंचे. वहां राजस्थान सरकार के सिस्टम से उनकी कोरोना जांच हुई. नतीजा आया तो ओम प्रकाश को कोरोना संक्रमित बताया गया. इलाज शुरु हो गया लेकिन अगले दिन ओमप्रकाश के बेटे राजेश के मोबाइल फोन पर सूचना आयी कि उनके पिता कोरोना नेगेटिव हैं. ख़ास बात ये है ओम प्रकाश को एक ही दिन में एक ही सैम्पल आईडी से पहले पॉज़िटिव फिर नेगेटिव बताया गया जो बेहद गंभीर बात है.

अब राजस्थान सरकार ने कोरोना जांच फ़ीस को घटकर बारह सौ रुपए किया है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या जांच के तरीक़े और उस पर आधारित रिपोर्ट को कितना विश्वसनीय माना जाए.

सर्दियों से पहले सैनिकों के पास पहुंचे, स्पेशल टेंट और कपड़ों समेत 21 एक्यूपमेंट-गियर्स, माइनस 40-50 डिग्री में भी करते हैं कवच का काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget