एक्सप्लोरर

राजस्थान: CM गहलोत बोले- उम्मीद करते हैं राज्यपाल जल्द विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश देंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग का जवाब नहीं आ रहा है.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि राज्यपाल कलराज मिश्र जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाने का आदेश देंगे. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पद की बहुत बड़ी गरिमा है, वो एक संवैधानिक पद है. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को मिलनसार और व्यवहार कुशल बताया.

अशोक गहलोत ने रविवार को कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं महामहिम राज्यपाल बहुत ही पुराने राजनीतिज्ञ भी हैं, मिलनसार हैं, व्यवहार कुशल हैं और उनके पद की बहुत बड़ी गरिमा है, संवैधानिक पद है...वो जल्द ही, शीघ्र ही हमें आदेश देंगे, हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे.’’

हमारी मांग का जवाब नहीं आ रहा- सीएम

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “राजस्थान के अंदर जिस प्रकार से राज्यपाल महोदय से सरकार विधानसभा में जाने के लिए परमीशन मांग रही है. सत्ताधारी पार्टी हमेशा रिलक्टेंट रहती है, विपक्ष मांग करता है, यहां हम मांग कर रहे हैं अभी तक उसका जवाब नहीं आ रहा है.”

डेमोक्रेसी खतरे में है- अशोक गहलोत

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘’आज पूरा मुल्क चिंतित है क्योंकि डेमोक्रेसी खतरे में है. SpeakUpForDemocracy प्रोग्राम जो चलाया गया इसके मायने हैं, इसका अपना सन्देश है, उसको एक तरफ आम जनता को भी समझना पड़ेगा और दूसरी तरफ जो हुकूमत में हैं उनको भी समझना पड़ेगा. आज जिस प्रकार का माहौल देश के अंदर है वो चिंताजनक है.”

सभी प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत किया

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट किया, ‘’ हमें आज़ादी मिली उसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, त्याग, बलिदान कुर्बानी हुई थीं. उस कीमती आज़ादी की, आज़ादी के बाद में भी रक्षा की गयी. पाकिस्तान की तरह भारत में सैनिकों का शासन नहीं हुआ. यहां 70 साल तक सरकारें बदलीं, कई प्राइम मिनिस्टर आए कई चले गए परन्तु लोकतंत्र को सबने मजबूत किया.’’

राजस्थान में राजभवन के सामने कांग्रेस नहीं करेगी प्रदर्शन

राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने एक बड़े बदलाव के तहत सोमवार को ‘संविधान और लोकतंत्र को बचाने’ के लिये राजभवन के सामने प्रस्तावित अपना प्रदर्शन वापस ले लिया है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से दिये गये राजभवनों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान का राजस्थान कांग्रेस हिस्सा नहीं होगी.

बंगला खाली करने से पहले प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को भेजा न्यौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget