एक्सप्लोरर

बंगला खाली करने से पहले प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को भेजा न्यौता

यह बंगला भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है. प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों के अनुसार अनिल बलूनी के आवास पर न्यौता भेजने के साथ ही पत्र और ई. मेल के जरिए भी निमंत्रण भेजा गया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली के सरकारी बंगले को खाली करने से पहले बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को पत्नी के साथ चाय पर आमंत्रित किया है. प्रियंका गांधी के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक शिष्टाचार के तौर पर प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को 31 जुलाई से पहले सपरिवार चाय पर आने का न्यौता दिया है. 31 जुलाई तक प्रियंका गांधी को 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना है, जहां वह 1997 से रह रही हैं.

यह बंगला भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है. प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों के अनुसार अनिल बलूनी के आवास पर न्यौता भेजने के साथ ही पत्र और ई. मेल के जरिए भी निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि निमंत्रण का जवाब आना बाकी है. प्रियंका गांधी के करीबी सूत्र ने बताया कि यह निमंत्रण शिष्टाचार के अनुकूल है. प्रियंका गांधी सकारात्मक माहौल के साथ घर छोड़ना चाहती हैं.

सूत्रों के मुताबिक 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी ने पिछले 23 सालों के दौरान जो निर्माण करवाया है या जो अंदरूनी सजावट करवाई है उसे जस का तस छोड़ कर जाएंगी. यहां तक ही पेंटिंग हटाने के बाद दीवार खराब ना लगे इसके लिए दीवार पर रंगाई पुताई भी करवाया जा रहा है. इसी कड़ी में, घर खाली करने से पहले प्रियंका चाहती हैं कि यहां आने वाले अनिल बलूनी को बंगले से वाकिफ करवा दें.

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 1 जुलाई को प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी कर कहा था कि गृह मंत्रालय द्वारा उनके एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद आवास खाली करने के लिए 31 जुलाई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. प्रियंका को घर खाली करने का नोटिस दिए जाने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा लेकिन प्रियंका गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

सरकारी आवास खाली करने के बाद प्रियंका गांधी कुछ हफ्तों के लिए अस्थाई रूप से गुरुग्राम सेक्टर 42 के डीएलएफ अरालिया स्थित अपने घर में रहेंगी. उसके बाद फिर से नई दिल्ली इलाके में वापस आएंगी. इसके लिए नई दिल्ली में किराए का एक मकान तय किया गया है जिसमें मरम्मत का काम चल रहा है.

हालांकि प्रियंका गांधी का परिवार भले ही स्थाई तौर पर नई दिल्ली में रहेगा लेकिन वो खुद उत्तर प्रदेश की प्रभारी होने के नाते आने वाले डेढ़ सालों में ज्यादा समय यूपी के दौरे में ही बिताएंगी. उनके रहने के लिए लखनऊ में नेहरू-गांधी परिवार के एक सदस्य का घर तय किया गया है.

ये भी पढ़ें:

विजय दिवसः पाकिस्तान की तरह LAC पर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा चीन, लेकिन दोनों दुश्मनों से भिड़ने को तैयार सेना 

क्या कांग्रेस में पीढ़ी के टकराव के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट ने की बगावत? 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget