एक्सप्लोरर

संसद में दानिश अली पर दिए बयान से मचा था बवाल, सस्पेंशन से बचे बिधूड़ी पर अब विशेषाधिकार समिति करेगी फैसला, जानें आगे क्या होगा

Ramesh Bidhuri-Danish Ali Controversy: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने जब से बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, तब से ही मामला गरमाया हुआ है.

Ramesh Bidhuri-Danish Ali: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शिकायतों को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है. पिछले हफ्ते संसद में बीजेपी सांसद ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई थीं. वहीं, दानिश अली के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर बिधूड़ी को उकसाने वाली शिकायत को भी समिति को भेजा गया है. 

कम से कम चार विपक्षी सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दूसरी ओर, दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत दर्ज करवाई है. लोकसभा के नियमों के तहत सभी शिकायतों को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है. अभी तक रमेश बिधूड़ी को सस्पेंड नहीं किया गया है. ऐसे में अब देखना होगा कि विशेषाधिकार समिति का फैसला क्या होता है. बिधूड़ी और दानिश अली का मामला पिछले हफ्ते से ही गरमाया हुआ है.

बिधूड़ी-दानिश अली के बीच क्या हुआ? 

दरअसल, पिछले हफ्ते नए संसद भवन में विशेष सत्र का आयोजन किया गया. इस दौरान बीजेपी सांसद बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ धार्मिक अपशब्दों का इस्तेमाल किया. लोगों ने इसकी तुलना हेट स्पीच से करना शुरू कर दिया. 21 सितंबर को संसद में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान बिधूड़ी की तरफ से बसपा सांसद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. बिधूड़ी के इस बयान के बाद दानिश अली समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

विशेषाधिकार समिति से जांच की मांग

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी. इसमें उन्होंने कहा, 'संसद के इतिहास में कभी भी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य के खिलाफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.' उन्होंने आगे कहा, 'सदन के कामकाज से संबंधित सभी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया है. इसलिए ये उचित होगा कि इस मामले पर विशेषाधिकार समिति विस्तार से जांच करे.' कांग्रेस सांसद ने बीजेपी सांसद बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की. इससे पहले बीजेपी ने बिधूड़ी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. 

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी को मिली चुनाव की जिम्मेदारी तो Congress-TMC ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget