एक्सप्लोरर

Alwar में नाबालिग से Gang Rape के आरोपी 3 दिन बाद भी फरार, BJP का हमला, पूछा- कहां है 'लड़की हूं...' का नारा?

Rajasthan Alwar Gang Rape Case:  इस शर्मनाक घटना के बाद सीएम अशोक ने एसआईटी का गठन कर दिया है. वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.

Rajasthan Alwar Gang Rape Case: राजस्थान के अलवर में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना को लेकर बीजेपी (BJP) सूबे की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर हमलावर है. आज केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कांग्रेस (Congress) का उत्तर प्रदेश में "लड़की हूं लड़ सकती हूं" का झूठा नारा इनके लिए चुनावी क्षेत्र का ड्रामा है.

राजस्थान में बढ़ते जा रहे हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध- BJP

गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, ‘’राजस्थान में कांग्रेस का राज है और लड़कियों, महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में "लड़की हूं लड़ सकती हूं" का झूठा नारा इनके लिए चुनावी क्षेत्र का ड्रामा है. सुनिए गहलोत जी, हम अलवर की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ने को तैयार हैं. हम वोट के लिए संवेदनाओं से नहीं खेलते. हम वोट के लिए सिर्फ नारे नही बनाते.’’

अशोक गहलोत ने किया एसआईटी का गठन

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, ‘’मैने बिटिया के परिजनों से फोन पर बात की है. उन्हें हर तरह की सहायता का वचन दिया है. राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्तिथि चिंताजनक है. हम दुष्कर्मियों और सरकारी दमन से मिलकर लड़ेंगे.’’ बता दें कि इस शर्मनाक घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआईटी का गठन कर दिया है.

बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित CCTV फ़ुटेज में अपने घर से लगभग 15 किमी दूर एक वाहन में अकेले बैठते और फिर अलवर शहरके मोहिना बाबा की प्याउ पर अकेले उतरते हुए नज़र आई. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने वाहिनी को क़ब्ज़े में लेकर उसकी फ़ोरेंसिक जांच की है. साथ ही ड्राइवर का बयान दर्ज किया, जिसके मुताबिक़ वो अकेले बैठी और अकेले ही उतरी.

राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी

वहीं, इस घटना पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से 18 जनवरी तक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है और अपराध में शामिल दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. पुलिस का कहना है कि उसे इस वारदात के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को घंटों लापता रहने के बाद मानसिक रूप से कमजोर 14 साल की किशोरी रात करीब नौ बजे तिजारा फाटक के पास घायल अवस्था में मिली थी. पीड़िता के जनांगों सहित अन्य गंभीर चोटों को देखते हुए जयपुर के एक अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई.

यह भी पढ़ें-

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश के घाटों पर सन्नाटा, लेकिन प्रयागराज माघ मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

UP Election 2022: संजय राउत का बड़ा दावा, 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा, बोले- समझ लीजिए किस तरफ जा रहा इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...
Indian Rupee Hits Record Low: गिरते रुपये पर चर्चा से भाग रही सरकार? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
Indigo Crisis:'अच्छे से बात भी नहीं करते' 6वें दिन भी इंडिगो संकट बरकरार | DGCA | Civil Aviation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
Hollywood OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
Benefits of Boredom: कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
Video: भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget