एक्सप्लोरर

UP Election 2022: संजय राउत का बड़ा दावा, 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा, बोले- समझ लीजिए किस तरफ जा रहा इलेक्शन

UP Election: शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 10 और मंत्री योगी सरकार से इस्तीफा देंगे. ये हवा किस ओर बह रही है आप समझ लीजिए.

Sanjay Raut: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इस्तीफों की झड़ी लगी है. अब तक 14 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. इस बीच, शिवसेना सांसद (Shiv Sena MP) संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 10 और मंत्री योगी सरकार (Yogi Government) से इस्तीफा देंगे. ये हवा किस ओर बह रही है आप समझ लीजिए. 

संजय राउत ने कहा, 'मैंने कल कहा था कि ये इस्तीफों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा. आप देखिए. पांच साल से लोग दबाव में काम कर रहे थे. वैसे काम तो कुछ नहीं हुआ है, सिर्फ इवेंट हुआ है. देश के लोगों के जो सवाल थे वो तो वैसे ही हैं. 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत कहने से वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है, लेकिन देश का विकास नहीं हो सकता. लोग परिवर्तन चाहते हैं और जब मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं तो आप समझ लीजिए कि हवा किस ओर बह रही है.'

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

बता दें कि विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया था. वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद दारा सिंह चौहान और धर्मसिंह सैनी भी योगी सरकार से अलग हो गए हैं. 

इसके अलावा 6 विधायकों ने भी बीजेपी से इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने वाले विधायकों में ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती सिंह सागर, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य और बाला अवस्थी के नाम शामिल हैं. बीजेपी से अब तक कुल 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. इनमें राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा और आरके शर्मा पहले ही सपा में शामिल हो चुके है. वहीं अवतार सिंह भडाना राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए हैं. 

उधर, सुल्तानपुर की सदर विधानसभा से बीजेपी के विधायक सीताराम वर्मा ने सपा में जाने की अफवाह को खारिज कर दिया. बता दें कि सीताराम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबी माने जाते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्या के सपा में जाते ही ये चर्चा तेज हो गई थी वह भी सपा के कुनबे में शामिल होंगे लेकिन आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीताराम वर्मा ने इस अफवाह पर विराम लगा दिया.

ये भी पढ़ें- Alwar Rape Case: अलवर रेप कांड पर तेज हुई सियासत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था पर ध्यान नहीं

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर
   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget