एक्सप्लोरर

Rain In India: दिल्ली वालों को अगस्त में बारिश का इंतजार, इन राज्यों में आज हो सकती है वर्षा

Rain In India: अगस्त का आधा हिस्सा बीत चुका है और दिल्ली के लोगों को बारिश के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है. बारिश न होने के कारण लोगों को दिल्ली में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्लीः देश भर में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में जहां बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं तो वहीं देश के कई अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. एक तरफ दिल्ली वासियों को अगस्त महीने में भी उमस के कारण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है.

दिल्ली में उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में 18 अगस्त के बाद बारिश की फुहारें पड़ सकती है.

इन राज्यों में बारिश

देश के अन्य राज्यों में से मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश में में आज बारिश की संभावना बनी हुई है.

इन राज्यों के अलावा बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों के अलावा तटीय कर्नाटक और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबकि पश्चिमी हिमालय, मध्य प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

दिल्लीवालों को है बारिश का इंतजार

बता दें कि अगस्त का आधा महीना बीत चुका है लेकिन दिल्लीवासी बारिश के लिए तरस रहे हैं.  इस बार दिल्ली में मानसून की बारिश काफी कम देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक महीने के आखिरी 10 दिनों में 'अच्छी बारिश' से राजधानी में बारिश की कमी पूरी हो सकती है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दिल्ली में 18 अगस्त यानि बुधवार को बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

फेसबुक इंडिया के प्रमुख को आज NCPCR के सामने होना है पेश, क्या राहुल गांधी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर होगा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget