एक्सप्लोरर

रेलवे ने दिया रामभक्तों को तोहफा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे यात्री

Ram Mandir Opening: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा. रेलवे इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा जिसके जरिए यात्री स्टेशन पर ही उद्घाटन समारोह देख सकेंगे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. सरकार इस मौके को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इस बीच भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम कर रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रेलवे यात्रियों को अयोध्या से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा प्रदान करेगा. इसके लिए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 9000 स्क्रीन लगाए जाएंगे.

केंद्र ने किया हाफ डे का ऐलान
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब सरकार ने केंद्र के अन्तर्गत आने वाले दफ्तरों में हाफ डे की घोषणा की है, ताकि केंद्र सरकार के कर्मचारी भी इस प्रोग्राम को लाइव देख सकें. बता दें कि केंद्र के तहत आने वाले सभी ऑफिस और संस्थाएं 22 जनवरी के दिन दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे. 

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों की आधे दिन की छुट्टी का फैसला जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है. इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी. 

दूरदर्शन पर होगा समारोह का प्रसारण
इसके पहले अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मीडिया कवरेज और सीधे प्रसारण पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया था. केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 15 जनवरी को कहा था कि समारोह का प्रसारण दूरदर्शन, डीडी न्यूज और डीडी नेशनल चैनलों पर किया जाएगा.

मंत्रालय ने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी को दूरदर्शन राम मंदिर में होने वाली आरती और मंदिर खुलने का सीधा प्रसारण करेगा. इस फैसले से लाखों भक्तों को अयोध्या के बाहर भी रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या 22 जनवरी को जारी होंगे भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों वाले 500 रुपए के नोट, जानिए सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget