एक्सप्लोरर

हार पर बोले राहुल- ‘हम हथियार नहीं डाल रहे, अब 2018 में मुकाबला होगा’

राहुल गांधी के मुकाबले पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज प्रचार में जुटे थे. पहले चरण तक राहुल बीजेपी पर हावी थे, लेकिन मणिशंकर अय्यर के नीच वाले बयान से झटका लगा.

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी को गुजरात और हिमाचल में हार का मुंह देखना पड़ा है. लेकिन राहुल गांधी इस हार विचलित नहीं दिख रहे. राहुल गांधी ने कहा है कि हम हथियार नहीं डाल रहे. अब 2018 के चुनाव में मुकाबला होगा. राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर लिखा, ‘’कांग्रेस गुजरात और हिमाचल में जनता के फैसले का सम्मान करती है और नई सरकारों को शुभकामनाएं देती है, गुजरात और हिमाचल की जनता ने जो प्यार दिया उसके लिए तहेदिल से शुक्रिया.'' राहुल गांधी हार के बाद सामने तो नहीं आए लेकिन ट्विटर के जरिए उन्होंने संदेश दे दिया कि कांग्रेस ने अब तक हथियार नहीं डाले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी को गुजरात और हिमाचल में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन बतौर अध्यक्ष वो पहला चुनाव अगले साल लड़ेंगे. साल 2018 में 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मेघालय,मिजोरम और नागालैंड. कांग्रेस पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में सुधरे हुए प्रदर्शन को पार्टी नैतिक जीत के रूप में देख रही है. दरअसल गुजरात में राहुल की हार में जीत इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि गुजरात में कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी हुई है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 17 विधानसभा सीटों पर आगे थी जिसे राहुल गांधी अपने दम पर आगे ले गए. राहुल गांधी के मुकाबले पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज प्रचार में जुटे थे. पहले चरण तक राहुल बीजेपी पर हावी थे, लेकिन मणिशंकर अय्यर के नीच वाले बयान से झटका लगा. राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी सुधरे हुए प्रदर्शन को आधार बनाकर नए सिरे से लड़ाई की तैयारी में है. ऐसे में मोदी सरकार की सहयोगी शिवसेना से भी राहुल के लिए राहत की खबर आई. शिवसेना ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कांग्रेस को गुजरात में असली विजेता बताया. यह भी पढ़ें- मोदी मैजिक बरकरार: गुजरात और हिमाचल में BJP की सरकार, जानें फाइनल आंकड़ा जेटली और सीतारमण की अगुवाई में चुना जाएगा गुजरात और हिमाचल का मुख्यमंत्री गुजरात और हिमाचल में जीतने के बाद 2019 का प्लान बनाने में जुटी बीजेपी गुजरात चुनाव रिजल्ट 2017: देखें हार्दिक पटेल का पूरा रिपोर्ट कार्ड, जानें अब क्या करेंगे वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget