एक्सप्लोरर

'PM का मेक इन इंडिया पूरी तरह फेल, संसद में जिक्र तक नहीं किया,' राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

Rahul Gandhi: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई बहस में पीएम मोदी के जवाब का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाये. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की भी बात कही.

Rahul Gandhi: कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को मेक इन इंडिया का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना चाहिए कि मेक इन इंडिया एक अच्छी पहल होने के बावजूद पूरी तरह से फेल है. मैन्युफैक्चरिंग 2014 में जीडीपी का 15.3 फीसदी था, जो गिरकर 12.6 फीसदी हो गया है. पिछले 60 सालों में सबसे कम है."

'युवाओं को नौकरियों की सख्त जरूरत'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारत के युवाओं को नौकरियों की सख्त जरूरत है. हाल के दिनों में कोई भी सरकार, यूपीए या एनडीए, इस राष्ट्रीय चुनौती का बड़े पैमाने पर सामना नहीं कर पाई है. हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए क्या चैलेंज है और इसे भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था में खड़ा करने को लेकर काम करना चाहिए."

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "भारत में उत्पादन के लिए इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, ऑप्टिक्स और एआई जैसी उभरती हुई तकनीकों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. यह हमारे मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता विकसित करने और हमारे लिए आवश्यक नौकरियां पैदा करने का एकमात्र तरीका है."

चीन हमसे 10 साल आगे- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा, "चीन हमसे 10 साल आगे है और उसके पास एक मजबूत इंडस्ट्रियल सिस्टम है. यही कारण है कि चीन हमें चुनौती देता है. चीन के साथ मुकाबला करने का एकमात्र तरीका है कि हम अपनी उत्पादन सिस्टम का निर्माण करें. इसके लिए हमें दूरदर्शिता और रणनीति की आवश्यकता है."

लोकसभा में क्या बोले थे पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने मंगलवार (4 फरवरी 2025) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार के नेतृत्व में देश में विकास हुआ. पीएम मोदी ने कहा था, "जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में अपना फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी."

ये भी पढ़ें :  मतदान का रिकॉर्ड रखने वाले फॉर्म को सार्वजनिक करने की मांग लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद, पहले से लंबित है कुछ और याचिकाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget