एक्सप्लोरर

Gujarat Election Survey: 'सद्दाम जैसी दाढ़ी' का मुद्दा बनाते तो फायदे में रहते राहुल गांधी? सर्वे के आंकड़े कर रहे इशारा

Rahul Gandhi Vs Narendra Modi: पीएम मोदी ने कांग्रेस की ओर से किए गए हमले को मुद्दे के रूप में रैलियों में उछाल दिया लेकिन राहुल गांधी बीजेपी की कथित विवादित टिप्पणी को मुद्दा नहीं बना सके.

Gujarat Electon ABP News C-Voter Survey: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे (ABP News C-Voter Survey) के नतीजे इशारा कर रहे हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगर 'सद्दाम जैसी दाढ़ी' वाली बीजेपी (BJP) की कथित विवादित टिप्पणी को मुद्दा बनाते तो उन्हें इसका फायदा हो सकता था. 

इसकी दो वजह हैं. पहली यह कि राहुल गांधी की तुलना सद्दाम हुसैन से करने वाले बीजेपी के कथित विवादित बयान को सी-वोटर सर्वे में ज्यादातर लोगों ने 'गलत' बताया है. यानी सर्वे के नतीजे इसे लेकर बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं. दूसरी वजह है कि पीएम मोदी ने कांग्रेस की ओर से उनके ऊपर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को मुद्दा बना लिया और सर्वे में उन्हें इसका फायदा होता दिख रहा है.

कांग्रेस के हमले को पीएम मोदी ने बना लिया मुद्दा

पिछले दिनों कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ''मोदी को औकात दिखा देंगे.'' इसके बाद गुजरात की जनसभाओं में पीएम मोदी ने 'औकात' वाले कांग्रेस के कथित आपत्तिजनक बयान को मुद्दा बनाया. सुरेंद्र नगर की रैली में पीएम मोदी ने पलटवार में कहा था कि कांग्रेस राजपरिवार से है और वह एक साधारण परिवार से हैं, जनता के सेवक हैं, उनकी पहले से ही कोई औकात नहीं है.

एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने अपने जनमत सर्वेक्षण के दौरान जब यह पूछा कि क्या पीएम मोदी की ओर से 'औकात वाले कांग्रेस के बयान' को मुद्दा बनाने से बीजेपी को फायदा होगा तो सबसे ज्यादा लोगों ने 'हां' में जवाब दिया. 
 
मोदी ने औकात वाले बयान का मुद्दा उछाल दिया है इससे बीजेपी को फायदा होगा?

स्रोत- सी वोटर 

  • हां-53%
  • नहीं-47%

पहले भी देखा गया गया है कि पीएम मोदी ने जब-जब कांग्रेस के आपत्तिजनक बयानों को मुद्दा बनाया तो बीजेपी को उसका लाभ मिला. वहीं, जब सर्वे में पूछा गया कि बीजेपी की ओर से राहुल गांधी की तुलना सद्दाम हुसैन से करना सही है या गलत तो सबसे ज्यादा लोगों ने 'गलत' का विकल्प चुना. 

राहुल गांधी की तुलना सद्दाम हुसैन से करना सही या गलत?

स्रोत- सी वोटर 

  • सही-36%
  • गलत-64%

उल्लेखनीय है कि बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी की तुलना दिवंगत तानाशाह सद्दाम हुसैन से की थी. उन्होंने राहुल गांधी के दाढ़ी वाले लुक पर निशाना साधा था. सरमा ने कहा था कि राहुल को अपने नाना जवाहर लाल नेहरू जैसा दिखना चाहिए, महात्मा गांधी जैसा दिखना चाहिए लेकिन वह सद्दाम जैसे दिख रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कांग्रेस के वार को मुद्दा बनाया लेकिन राहुल गांधी बीजेपी के हमले को चुनावी मुद्दा नहीं बना पाए. वहीं, सी-वोटर के एक और सवाल से पता चलता है कि राहुल ने गुजरात में अपनी कम मौजूदगी से नुकसान कर लिया. 

दरअसल, राहुल कांग्रेस की 150 दिवसीय 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे हैं, ऐसे में गुजरात में चुनाव प्रचार करने के वह बहुत कम समय निकाल पाए. गुजरात चुनाव के लिए राहुल ने 21 नवंबर को सूरत और राजकोट में पहली बार जनसभाएं कीं. इस पर सी-वोटर ने जनता से पूछा कि राहुल के प्रचार से असर पड़ेगा या नहीं. 

सवाल- क्या राहुल के प्रचार से गुजरात की हवा बदलेगी?

स्रोत- सी वोटर 

  • हां-41%
  • नहीं-59%

सर्वे का नतीजा कुछ हो सकता था अगर राहुल गुजरात के लिए पर्याप्त समय निकालते. वह गुजरात में पहले चरण के मतदान से महज नौ दिन पहले चुनाव प्रचार में उतरे थे. बता दें कि एक दिसंबर को पहले चरण के चुनाव में सौराष्ट्र की 54 और दक्षिणी गुजरात की 35 सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए 29 नवंबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.

डिस्क्लेमर: एबीपी न्यूज के लिए यह सर्वे सी-वोटर ने बुधवार से शुक्रवार तक किया था. इसमें 1,889 लोगों से सवाल-जवाब किया गया. सर्वे के नतीजें पूरी तरह से जनता की राय पर आधारित हैं. एबीपी न्यूज का नतीजों से कुछ भी लेना-देना नहीं हैं. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ें- 

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी के प्रचार से कांग्रेस को फायदा, आखिरी हफ्ते के सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget