एक्सप्लोरर

'पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा', राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को दी बधाई

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा महसूस हो रहा है. 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे  लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से लोकतंत्र छीन लिया गया और आज हम राज्य का दर्जा पूरी तरह बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं.

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा "राहुल गांधी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आज हमारे साथ शामिल होने के लिए धन्यवाद. जम्मू-कश्मीर के लोग आपसे निरंतर समर्थन की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हम अपना राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए काम कर रहे हैं. आज प्रियंका गांधी के साथ आपकी मौजूदगी ने हमें बहुत प्रोत्साहित किया और परिवार आप दोनों के साथ कुछ समय बिताकर बहुत खुश हुआ."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उमर अब्दुल्ला और उनके नये मंत्रिमंडल के सदस्यों को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई. अपने वोट की ताकत से न्याय और लोकतंत्र की आवाज उठाने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों का धन्यवाद, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को लेकर  कहा कि INDIA गठबंधन वाली सरकार, लोगों के लंबित अधिकारों को बहाल करने के साथ-साथ अपने सभी वादों और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम करेगी.

बता दें कि बुधवार को उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा द्वारा आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली.बतौर मुख्यमंत्री यह अब्दुल्ला का दूसरा कार्यकाल है, और अब वह अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पुनर्गठन के बाद जम्मू और कश्मीर में पहली चुने हुए सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं.

 शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, सीपीआई (एम) के प्रकाश करात और एनसीपी की सुप्रिया सुले सहित INDIA गठबंधन के कई नेता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने उमर अब्दुल्ला को दी बधाई, जम्मू-कश्मीर के नए CM ने किया ये रिप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget