एक्सप्लोरर

PM मोदी ने उमर अब्दुल्ला को दी बधाई, जम्मू-कश्मीर के नए CM ने किया ये रिप्लाई

Omar Abdullah News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने PM मोदी के बधाई संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी.है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार (16 अक्टूबर) को उमर अब्दुल्ला को सीएम पद की शपथ दिलाई. इस बीच सीएम अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया दी है.

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला ने पीएम को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ''आपके बधाई संदेश के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं और मेरे सहकर्मी जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक प्रभावी, कुशल और ईमानदार प्रशासन देने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं.''

पीएम मोदी का बधाई संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला जी को बधाई. लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं. केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा.'' इससे पहले भी 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पीएम मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बधाई दी थी.

साल 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में यह पहली चुनी हुई सरकार बनी है. ये दूसरी दफा है जब उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं. वह अपने दादा शेख अब्दुल्ला और पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद को संभालने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं.

सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ पांच विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली. इनमें जावेद डार, जावेद राणा, सकीना मसूद (इटू), सुरिंदर चौधरी और सतीश शर्मा शामिल हैं. इटू एवं डार कश्मीर घाटी से हैं जबकि राणा, चौधरी और शर्मा जम्मू क्षेत्र से आते हैं. वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि वह फिलहाल मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होगी. 

बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटों पर जीत हासिल हुई है. कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं. वहीं, बीजेपी के खाते में 29 सीटें गई हैं. AAP-1, पीडीपी- 3, सीपीआईएम-1, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस-1, निर्दलीय-7 हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive: उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट में क्यों शामिल नहीं हुई कांग्रेस? समझें अंदरुनी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget