एक्सप्लोरर

रफाल फाइटर जेट की दूसरी स्कॉवड्रन बंगाल के हासिमारा में तैयार, पूर्वी सीमाओं की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत

हासिमारा में बुधवार को रफाल फाइटर जेट्स ने आसमान में उड़ान भर कर विधिवत तौर पर दूसरी स्कॉवड्रन को स्थापित किया. रफाल जेट्स के एयर बेस पर लैंड करने पर वॉटर कैनन से सलामी दी गई.

Rafale Fighter Plane: देश की पूर्वी सीमाओं की हवाई-सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रफाल फाइटर जेट की दूसरी स्कॉवड्रन पश्चिम बंगाल के हासिमारा में ऑपरेशनली तैयार हो गई है. बुधवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया की मौजदूगी में रफाल फाइटर जेट्स की दूसरी स्कॉवड्रन की इंडक्शन सेरेमनी हासिमारा में आयोजित की गई. हासिमारा एयरबेस चीन-भूटान सीमा के ट्राई-जंक्शन के करीब है. 101 स्कॉवड्रन के ऑपरेशन्ल होने से सिक्किम से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक की एयर-स्पेस की हवाई सुरक्षा बेहद मजबूत होने की संभावना है.

बुधवार को हासिमारा में रफाल फाइटर जेट्स ने आसमान में उड़ान भर विधिवत तौर से दूसरी स्कॉवड्रन को स्थापित किया. एयर बेस पर लैंड करने पर फाइटर जेट्स को वॉटर-कैनन की सलामी दी गई. दूसरी स्कॉवड्रन को 101 स्कॉवड्रन के नाम से जाना जाएगा, जिसे ‘फॉल्कन ऑफ छंब एंड अखनूर’ का नाम भी दिया जाता है. भारतीय वायुसेना की एक स्कॉवड्रन में 18 लड़ाकू विमान होते हैं. 

बता दें कि अब तक भारत को फ्रांस से 26 रफाल लडाकू विमान मिल चुके हैं. इनमें से 18 लड़ाकू विमान अबतक अंबाला स्थित गोल्डन-ऐरो स्कॉवड्रन का हिस्सा बन चुके हैं और पूर्वी लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश तक की एयर-स्पेस की सुरक्षा में तैनात हैं.  भारत ने कुल 36 रफाल लड़ाकू विमानों का सौदा फ्रांस से किया है.

रफाल लड़ाकू विमानों की इंडक्शन सेरेमनी में वायु-सैनिकों को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बताया कि रफाल लड़ाकू विमानों की दूसरी स्कॉवड्रन को हासिमारा में एक सोची-समझी रणनीति के तहत स्थापित किया गया है ताकि देश की पूर्वी-सेक्टर में वायुसेना की क्षमताओं को मजबूती प्रदान की जाए. एयरचीफ मार्शल ने कहा कि उन्हें जरा भी शक नहीं है कि जहां और जब भी 101 स्कॉवड्रन की जरूरत होगी वो वो वहां पूरी तरह से स्थिति को अपने काबू करने में सक्षम होगी. इस स्कॉवड्रन की उपस्थिति मात्र से ही दुश्मन हमेशा डर के साये में रहेगा. 

भारतीय वायुसेना की 101 स्कॉवड्रन वर्ष 1949 में स्थापित की गई थी. उस वक्त ये राजधानी दिल्ली के पालम एयर-बेस से संचालित की जाती थी. उस वक्त इस स्कॉवड्रन में हार्वर्ड, स्पिटफायर, वैम्पायर, सु-7 और मिग-21एम जैसे एयरक्राफ्ट होते थे. 1965 और 1971 के युद्ध में अखनूर और छंब में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन करने के लिए इस स्कॉवड्रन का नाम फाल्कन ऑफ छंब एंड अखनूर दिया गया था. बुधवार को समारोह को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने कहा कि अपने स्वर्णिम इतिहास की तरह ही मौजूदा स्कॉवड्रन अपने जुनून और जज्बे के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेगी. 

असम-मिजोरम सीमा विवाद: गतिरोध वाली जगह पर केंद्रीय बल की होगी तैनाती, गृह मंत्रालय की बैठक में बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget