एक्सप्लोरर

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने ट्राई से ग्राहकों का पैसा वापस करने का निर्देश वापस लेने की मांग की

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने मोबाइल ग्राहकों का बकाया पैसा लौटाने के दूरसंचार नियामक के निर्देश का विरोध किया है. ट्राई ने कंपनी की ‘वॉयस’ सेवा बंद होने के मद्देनजर यह निर्देश दिया है.

नई दिल्ली: रिलायंस कम्युनिकेशंस ने मोबाइल ग्राहकों का बकाया पैसा लौटाने के दूरसंचार नियामक के निर्देश का विरोध किया है. ट्राई ने कंपनी की ‘वॉयस’ सेवा बंद होने के मद्देनजर यह निर्देश दिया है.

हालांकि, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का विचार है कि ग्राहकों का पैसा वापस मांगना पूरी तरह सही है क्योंकि यह कंपनी के जरिए सेवा को समय से पहले बंद करने से जुड़ा है. इसे सामान्य रूप से नेटवर्क बदलने से नहीं जोड़ा जा सकता है.

ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह मामला सेवा प्रदाता के जरिए सेवा बंद करने से जुड़ा मामला है, ऐसे में ग्राहकों को वह राशि मिलनी चाहिए जो खर्च नहीं हुई. उसने कहा, ‘‘यह स्थिति एक ग्राहक द्वारा सेवा प्रदाता बदलने जैसा नहीं है. उसमें ग्राहक एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में जाने के लिये समय का चयन स्वयं करता है.’’ अधिकारी ने कहा कि सेवा प्रदाता ने सेवा बंद कर दी है और इसीलिए ग्राहकों के हितों का संरक्षण जरूरी है. रिलायंस कम्युनिकेशन ने इस बारे में ई-मेल के जरिये पूछे गये सवालों का जवाब देने से मना कर दिया. हालांकि, मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सेवा प्रदाता ने ट्राई के 19 जनवरी के पैसा वापस करने के निर्देश को लेकर पत्र लिखकर नियमन के खिलाफ दलील दी है. आरकाम के लिखे पत्र के हवाले से सूत्र ने कहा, ‘‘...हम वास्तविक नियमन से अनभिज्ञ हैं जिसके तहत मोबाइल नंबर किसी भी कारण से दूसरे नेटवर्क पर जाने से टाक टाइम की बची हुई राशि वापस करने का प्रावधान है...हम आपसे निर्देश वापस करने का अनुरोध करते हैं.’’

यह बात ऐसे समय उठी है जब आरकाम ने अपना स्पेक्ट्रम, टावर, आप्टिकल फाइबर नेटवर्क तथा अन्य वायरलेस संपत्ति अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को बेचने की घोषणा की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget