एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की संस्कृति...' मणिशंकर अय्यर पर पीवी नरसिम्हा राव के पोते का निशाना

NV Subhash On Mani Shankar Aiyar: पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे दादा सांप्रदायिक नहीं थे.

Mani Shankar Aiyar On PV Narasimha Rao: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को लेकर गई टिप्पणी पर राव के पोते एनवी सुभाष ने गुरुवार (24 अगस्त) को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही नेताओं को बदनाम कर रही है. 

बीजेपी प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा, ''कांग्रेस की संस्कृति अपने नेताओं की ही छवि खराब करने की है. पीवी नरसिम्हा राव को बदनाम करने के लिए ये किसी भी स्तर तक जा सकते हैं. ये लोग ऐसा पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए करते हैं.'' 

एनवी सुभाष ने क्या कहा?

बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कहा, "कांग्रेस कभी अपने ही नेताओं की इज्जत नहीं करती. खासकर पीवी नरसिम्हा राव की क्योंकि वो आर्थिक सुधार करने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं. अय्यर ने मेरे दादा (पीवी नरसिम्हा राव) को बीजेपी का प्रधानमंत्री कहा इसका स्वागत है, लेकिन उन्हें सांप्रदायिक बताना सही नहीं है." 

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के करीबी अय्यर ने कभी पीवी नरसिम्हा राव से उनके काम के बारे में सवाल करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन अब उन्होंने उनकी मृत्यु के 19 साल बाद उन्हें सांप्रदायिक बताकर उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया. 

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था?

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने बुधवार (23 अगस्त) को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव सांप्रदायिक सोच वाले व्यक्ति थे. अय्यर ने राव को देश में ‘‘बीजेपी का पहला प्रधानमंत्री’’ बताया. अय्यर की आत्मकथा ‘‘मेमोयर्स ऑफ अ मैवरिक- द फर्स्ट फिफ्टी ईयर्स (1941-1991)’’ सोमवार को बाजार में आयी थी. 

इस पुस्तक में अय्यर के दून स्कूल से लेकर सेंट स्टीफंस कॉलेज और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तक तथा एक शीर्ष राजनयिक से लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी सहयोगी तक के सफर तक का जिक्र किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक किताब के विमोचन के मौके पर की टिप्पणियों में अय्यर ने कहा कि उन्हें अहसास हो गया था कि पीवी नरसिंह राव कितने सांप्रदायिक और हिंदूवादी थे. 

अय्यर ने अपनी ‘राम-रहीम’ यात्रा के संदर्भ में कहा, "पीवी नरसिम्हा राव ने मुझे बताया कि उन्हें मेरी यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा से असहमत थे. मैंने कहा था कि धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा में क्या गलत है." उन्होंने कहा कि बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं थे बल्कि नरसिम्हा राव थे. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़े- 'पाकिस्तान में भारत की सबसे बड़ी पूंजी है वहां की...', पीएम मोदी-मनमोहन सिंह का जिक्र कर क्यों बोले मणिशंकर अय्यर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal
Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget