एक्सप्लोरर

पंजाब में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी, CM अमरिंदर सिंह ने बाल चिकित्सा पैनल का गठन किया

Punjab Coronavirus Third Wave: कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पार पाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान उन्होंने बाल चिकित्सा पैनल का गठन किया और कई तरह के निर्देश जारी किए.

चंडीगढ़: कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञों की टीम मिलकर एक ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल तैयार करेगा. उन्होंने बताया कि इस समूह में सरकारी मेडिकल कालेज, स्वास्थ्य विभाग एवं चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ शामिल होंगे

सभी सरकारी अस्पतालों में पाइप्ड O2 उपलब्ध कराई जानी चाहिए

वायरस संक्रमण की संभावित अगली लहर से लड़ने के लिए चल रही तैयारियों का आनलाइन माध्यम से जायजा लेते हुए, मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी मेडिकल कालेज कम से कम तीन दिनों के लिए ऑक्सीजन की भंडारण क्षमता बढ़ाएं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में पाइप्ड O2 उपलब्ध कराई जानी चाहिए. इस दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य के पास किसी भी समय कम से कम 375 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए.

मुख्य सचिव विनी महाजन का बयान

प्रदेश की मुख्य सचिव विनी महाजन ने बैठक में बताया कि राज्य को जल सतह आपूर्ति परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक के ऋण के बदले सोमवार को 500 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए और 2,500 अन्य आने वाले हैं.

मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निजी क्षेत्र में बाल चिकित्सा कोविड-19 स्तर -2 और स्तर -3 बिस्तरों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिसमें विशेषज्ञ, जिला प्रशासन को बाल चिकित्सा प्रोटोकॉल और दवाओं पर सलाह देंगे.

कोरोना जांच के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाएं

सीएम अमरिंदर सिंह ने अधिकारियों से राज्य भर में आईसीयू, ऑक्सीजन क्षमता, बुनियादी ढांचे और मैन पावर बढ़ाने के अलावा, बच्चों की कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर मशीनों की संख्या में बढोत्तरी करने का भी आदेश दिया.

तीसरी लहर से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपकरणों और डॉक्टरों, विशेषज्ञों, नर्सों की भर्ती आदि के अलावा अन्य संबंधित निर्देश दिये.

ओडिशाः कोरोना संक्रमितों की दाढ़ी और बाल काटते दिखा स्वास्थ्य कर्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Xप्लेन: ब्रिक्स से पहले पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक, तेल, डिफेंस डील समेत इन मुद्दों पर लगेगी मुहर!
Xप्लेन: ब्रिक्स से पहले पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक, तेल, डिफेंस डील समेत इन मुद्दों पर लगेगी मुहर!
अक्षत त्रिपाठी के साथ CJP, सौरव दास मिलेंगे, कहा- 'प्रदर्शकारियों पर...'
अक्षत त्रिपाठी के साथ CJP, सौरव दास मिलेंगे, कहा- 'प्रदर्शकारियों पर...'

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
सऊदी ने किया हमला, अब पाक भी बरसाएगा बम? किस मुस्लिम देश में छिड़ा युद्ध
सऊदी ने किया हमला, अब पाक भी बरसाएगा बम? किस मुस्लिम देश में छिड़ा युद्ध
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
इंडिया से नफरत करने वालों पर जमकर बरसी विदेशी महिला, देखें वीडियो
इंडिया से नफरत करने वालों पर जमकर बरसी विदेशी महिला, देखें वीडियो
Embed widget